Site icon News1India

IND vs AUS 3rd ODI Live Score Match: तीसरे वनडे में 66 रनों से ऑस्ट्रेलिया की जीत, भारत ने अपने नाम किया 2-1 से सीरीज

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया photo

 भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज  खेली जा रही है. सीरीज का शुरुआत दो मुकाबले पहले ही खेला जा चुका है, जिसको भारतीय टीम ने पहले ही जीत लिया है. पहला मैच 22 सितबंर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया था. दूसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुआ, जिसमें भारतीय टीम की 99 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. तीसरा मैच गुजरात के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जा रहा है. जिसमें कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और भारत को गेंदबजी का न्यौता दिया

 

10.02 PM: बता दें कि तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 4 सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. वहीं गेंदबाजी में मैक्सवेल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बात अगर भारतीय टीम की करें तो दो बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हॉफ सेंचुरी जमाई, वहीं अय्यर ने 48 रनों की पारी खेली. भारतीय गेंदबाजी की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए.

 

9.35 PM: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की. कंगारू टीम की इस मैच में 66 रनों की जीत हुई. हालांकि भारत ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है.

 

9.30 PM: 286 रन के स्कोर पर भारत ने अपने 9 विकेट खो दिए हैं. क्रीज पर मौजूद भारत की आखिरी उम्मीद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी एल्बी डब्लू आउट हुए. क्रीज पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा टिके हुए हैं.

 

9.02 PM: 257 रनों पर भारत ने अपने 7 विकेट खो दिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 10 ओवर के कोटे में 4 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया क्रीज पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभी भी टिके हुए हैं.

 

8.07 PM: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के 200 का स्कोर पूरा हो गया है. इस समय क्रीज पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम इंडिया ने अपना तीन विकेट खो दिया है, खास बात ये है कि तीनों विकेट मैक्सवेल ने लिया है.

 

7.49 PM: कप्तान रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी पवेलियन लौट चुके हैं. अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद विराट कोहली आउट हुए.  खास बात ये है कि ग्लेनल मैक्सवेल के खाते में ही तीनों विकेट गए हैं.

 

7.25 PM: भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मैक्सवेल ने खुद की गेंद पर उनका शानदार कैच लिया. अब क्रीज पर रोहित की जगह श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने 57 गेंदों पर शानदार 81 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगे हैं.

 

7.05 PM: भारतीय क्रिकेट टीम के स्कोर बोर्ड पर 100 रन पूरे हो गए हैं. इस समय क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं. रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

 

6.50 PM: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा काफी अच्छे लय में दिखाई दे रहे हैं. वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनका लय में दिखाई देना काफी अच्छा है. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलना है.

 

6.30 PM: भारत को पहला झटका वॉशिंग्टन सुंदर के रूप में लगा है. वहीं दूसरी कप्तान रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा हो चुका है. इस समय क्रीज पर रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

5.45 PM: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए वहीं भारत को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया.

 

4.15 PM: भारतीय क्रिकेट टीम को चौथी सफलता मिल गई है. जसप्रीत बुमराह ने अच्छे लय में दिख रहे एलेक्स कैरी को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. अब उनके जगह पर ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने आए हैं.

 

4.06 PM: 36 ओवर की समाप्ती पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 261 है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक तीन बल्लेबाजों ने अपनी हॉफ सेंचुरी जड़ी है.

 

3.45 PM: मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया. उन्होंने टीम को तीसरी सफलता दिलाई है. सिराज ने अच्छे लय में दिख रहे स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया. 74 रन बनाकर स्मिथ पवेलियन लौटें.

 

3.30 PM: कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई है. इन्होंने अच्छे लय में दिख रहे मिचेल मार्श को कैच आउट कराया है. मार्श अपने शतक से सिर्फ 4  रन ही दूर थे.

 

3.14 PM: ऑस्ट्रिलिया के शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया है. वॉर्नर के बाद मिचेल मार्श और फिर स्टीव स्मिथ ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया है. 25 ओवर की समाप्ती पर कंगारू टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 188 रन है.

 

3.00 PM: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को ही सिर्फ विकेट प्राप्त हुआ है. हालांकि इस मैच में वो काफी महंगे साबित हुए है. उनके अलावा अभी तक सबसे किफायती गेंदबाजी वॉशिंगटन सुंदर ने की है.

 

2.50 PM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरुआती 20 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इसमें 1 विकेट के नुकसान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने 146 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है. कंगारू टीम की तरफ से वॉर्नर के अलावा मिचेल मार्श अर्धशतक जड़ चुके हैं.

 

2.34 PM: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने तेज-तर्रार शुरुआत की है. वॉर्नर ने ताबड़तोड़ अर्धशतकिय पारी खेली, इस समय क्रीज पर सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

2.10 PM:  तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने शानदार शुरुआत की थी. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अच्छे लय में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पॉवरप्ले में भारत के खिलाफ तेज-तर्रार रन बनाया, वॉर्नर अपना अर्धशतक पूरा करके आउट हो गए हैं. इन्होंने 34 गेंदों पर 56 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली, प्रसिद्ध कृष्णा ने ऊनको अपना शिकार बनाया.

 

1.55 PM: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और भारत को गेंदबाजी का न्यौता दिया. कंगारू टीम की तरफ से डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं टीम इंडिया के खेमे में कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

 

1.50 PM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मात्र औपचारिक मैच है, इसका मतलब टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

 

Exit mobile version