Site icon News1India

Live update covid: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से कम केस आए सामने, 119 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। देश दुनिया में कोरोना का कहर खत्म होता दिखाई दे रहा है, वहीं बात करें भारत की तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,013 नए केस सामने आए और 119 संक्रमितों की जान गई, पिछले 24 घंटे में 16,765 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 8871 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले पिछले साल 29 दिसंबर को 9195 कोरोना केस आए थे।

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 29 लाख 24 हजार 130 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 5 लाख 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 4 करोड़ 23 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब 1 लाख है. कुल 1 लाख 2 हजार 601 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 27 फरवरी 2022 तक देशभर में 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 4 लाख 90 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 77 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 7 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है. एक्टिव केस 0.24 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 51वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

Exit mobile version