Thursday, March 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

अब ट्रेन में तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर हवाई जहाज की तरह अतिरिक्त चार्ज लगेगा। प्रयागराज मंडल के कई स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें लगाई जाएंगी। नियम सभी श्रेणी में लागू होगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 19, 2025
in Uncategorized
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Train Travel: Extra Charges for Excess Luggage:रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब अगर आप ट्रेन में तय सीमा से ज्यादा सामान लेकर सफर करेंगे तो आपको अतिरिक्त किराया देना होगा। यह नियम बिल्कुल हवाई जहाज की तरह होगा।

इलेक्ट्रॉनिक मशीन से होगा सामान का वजन

उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल इस व्यवस्था को लागू करने जा रहा है। इसके तहत प्रमुख स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज वेट मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों पर यात्रियों का सामान तौला जाएगा। अगर किसी यात्री का सामान तय सीमा से अधिक होगा, तो उससे चार्ज वसूला जाएगा।

RELATED NEWS

Vande Bharat sleeper train rules

Vande Bharat: लॉन्च से पहले ही चर्चा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेलवे अधिकारी का बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

January 14, 2026
Delhi NCR railway station redevelopment

Stations Redevelopment: एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत, भागदौड़ से मिला छुटकारा, घर के पास से ही पकड़ सकेंगे ट्रेन

January 10, 2026

यदि कोई यात्री पहले से अधिक सामान ले जाने की योजना बना रहा है, तो वह एडवांस में चार्ज देकर बुकिंग करा सकता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं किया और जांच में अतिरिक्त सामान मिला, तो जुर्माना देना होगा।

किन स्टेशनों पर लागू होगी व्यवस्था

शुरुआत में यह नियम प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लागू किया जाएगा। इसमें प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन, गोविंदपुरी और इटावा शामिल हैं। इन स्टेशनों पर जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें लगाई जाएंगी।

लगेज का साइज भी होगा चेक

प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला के अनुसार, केवल वजन ही नहीं बल्कि सामान का आकार भी देखा जाएगा। अगर किसी यात्री का लगेज बहुत बड़ा है और ज्यादा जगह घेरता है, तो भले ही उसका वजन सीमा के अंदर हो, उसे भी जुर्माना देना होगा। यह जुर्माना सामान्य दर से अधिक होगा।

किस क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं?

रेलवे ने यात्रियों की क्लास के हिसाब से सामान की सीमा तय की है।

फर्स्ट एसी यात्री 70 किलो तक

सेकंड एसी यात्री 50 किलो तक

थर्ड एसी और स्लीपर यात्री 40 किलो तक

जनरल व सेकंड सिटिंग यात्री 35 किलो तक

अगर कोई यात्री इससे ज्यादा सामान ले जाना चाहता है तो उसे पहले से शुल्क देना होगा।

रेलवे की सफाई

रेलवे का कहना है कि यह नियम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सभी यात्रियों पर यह नियम बराबर लागू होगा और किसी को छूट नहीं दी जाएगी। जो लोग अधिक सामान लेकर चलना चाहते हैं, वे पहले से बुकिंग करा सकते हैं। इससे यात्रा में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

कुल मिलाकर, रेलवे का यह नया नियम यात्रियों के लिए जरूरी बदलाव है। अब यात्रा के दौरान अतिरिक्त सामान ले जाने से पहले सावधानी रखना होगा, वरना जुर्माना भरना पड़ेगा।

Tags: indian railways newsTrain Travel Update
Share198Tweet124Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Vande Bharat sleeper train rules

Vande Bharat: लॉन्च से पहले ही चर्चा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेलवे अधिकारी का बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by SYED BUSHRA
January 14, 2026

Vande Bharat Sleeper Train Debate:भारत में 17 जनवरी से शुरू होने जा रही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन लॉन्च से...

Delhi NCR railway station redevelopment

Stations Redevelopment: एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत, भागदौड़ से मिला छुटकारा, घर के पास से ही पकड़ सकेंगे ट्रेन

by SYED BUSHRA
January 10, 2026

Delhi NCR Railway Stations Redevelopment:दिल्ली और एनसीआर के बाहरी इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए यह खबर किसी राहत...

Prayagraj Magh Mela Ring Rail Service

Ring Rail Facility: एक यात्रा, कई तीर्थों के दर्शन, रेलवे ने दी लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या रिंग रेल की सौगात,

by SYED BUSHRA
January 10, 2026

Magh Mela Ring Rail Facility:प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए...

Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

by SYED BUSHRA
January 7, 2026

Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली सेमी हाई-स्पीड स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का सपना अब हकीकत बनने जा रहा...

vande bharat sleeper train trial

Vande Bharat: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ पूरा , तेज रफ्तार, आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सुरक्षा का दमदार प्रदर्शन

by SYED BUSHRA
January 1, 2026

Vande Bharat Sleeper Train Successful Trial:भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक और तेज ट्रेनों की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी...

Next Post
कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें ‘इंडिया गठबंधन’ ने बनाया उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जज और नेता की टक्कर में जानें कौन किस पर भारी

कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें ‘इंडिया गठबंधन’ ने बनाया उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जज और नेता की टक्कर में जानें कौन किस पर भारी

Coolie Box Office Blast: रजनीकांत का जादू बरकरार बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कहानी और एक्शन काबिले तारीफ

Coolie Box Office Blast: रजनीकांत का जादू बरकरार बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कहानी और एक्शन काबिले तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist