Site icon News1India

कंगना रनोट ने उड़ाया अनन्या पाण्डेय के टैलेंट का मजाक, शो के दौरान उतारी नकल

मुंबई: कंगना रनोट अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की तरह ही रियल लाइफ में भी धाकड़ हैं। अपने बेबाक अंदाज में वे अक्सर बी-टाउन सेलेब्स और स्टार किड्स को लताड़ती रहती हैं। कंगना ने एक बार फिर ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है और खुलेआम बिना नाम लिया एक फेमस स्टार किड की धज्जियां उड़ाई हैं, वह भी नेशनल टीवी पर। जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती जा रही है।

कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जो इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले कंगना फिल्म का प्रमाशन जोरो-शोरो से कर रही हैं। जिसके लिए वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची। शो में उनके साथ फिल्म की टीम भी पहुंची। इस दौरान कपिल शर्मा ने कंगना से पूछा कि ‘बॉली बिम्बो क्या होता है कंगना ?’ जिसका जवाब देते हुए कंगना कहती हैं कि ‘बॉली बिम्बो वो होते हैं’ और इसके बाद वह अपनी जीभ से अपनी नाक को टच करती हैं, फिर चिढ़ाते हुए कहती हैं- ‘यह मेरा टैलेंट है।’

दरअसल, कपिल शर्मा के शो में पिछले साल अनन्या पांडे आई थीं। इस दौरान उन्होंने जीभ से अपनी नाक को छूकर दिखाते हुए कहा था कि ‘यह मेरा टैलेंट है।’ अब कंगना ने बिना नाम लिए जीभ से नाक को टच करके दिखाया है। एक्ट्रेस के इस इशारे को नेटीजन अच्छे से समझ गए और फिर क्या था उन्होंने दोनों एक्ट्रसेस के वीडियो को साथ में एडिट कर वायरल कर दिया। जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए।

कंगना रनोट की फिल्म धाकड़ की बात करे तो इसका निर्देशन रजनीश घई ने किया है। जबकि दीपक मुकुट और सोहेल मकलई ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।’धाकड़’ 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसे हिंदी के आलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Exit mobile version