News1India

Box Office पर छाई Kartik Aaryan की भूल भुलैया 2, एक्टर ने जाहिर की खुशी

Bhool Bhulaiyaa 2: हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. और इस खुशी को एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी जाहिर किया है. कार्तिक आर्यन की ये फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है.

बीते बुधवार को कार्तिक की इस ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिसके बाद फिल्म भूल भुलैया 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.

भूल भुलैया 2 बीती 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. और इस फिल्म ने दर्शकों का  दिल भी जीत लिया. फिल्म ने बुधवार को 1.26 करोड़ की कमाई करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसे में एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है.

इस फोटो में आर्यन बर्फीली वादियों में खड़े हैं. इस फोटो में 175 करोड़ ब्लॉकबस्टर की टैगलाइन भी लिखी हुई है. साथ ही कार्तिक ने इस फोटो को कैप्शन भी दिया है कि ‘ भूल भुलैया 2 अब प्रमाणित ब्लॉकबस्टर बन चुकी है’.

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चौथे सप्ताह में शुक्रवार को 1.56 करोड़, शनिवार को 3.01, रविवार को 3.45, सोमवार को 1.30, मंगलवार को 1.29 और बुधवार को 1.26 करोड़ की इनकम की है.

जिसकी बदौलत अब भूल भुलैया 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 175.02 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.

Exit mobile version