Thursday, January 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Maharashtra Election : ‘मेरे विचार को लोगों ने अपनाया…’ नमो ऐप के ज़रिए पीएम ने की BJP वर्कर्स से बात

महाराष्ट्र के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत सिपाही हैं, इसलिए घर-घर जाकर लोगों से मिलें और उनके विचार जानें। पीएम मोदी ने आगे कहा, "आप लोग मोदी के सीधे प्रतिनिधि हैं। लोग आपसे अपनी उम्मीदें और आकांक्षाएं साझा करते हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि अगर उन्होंने आपसे ये बातें कही, तो मोदी तक उनकी बात जरूर पहुंच जाएगी।"

Gulshan by Gulshan
November 16, 2024
in Uncategorized, राष्ट्रीय, विधानसभा चुनाव 2024
Maharashtra Election
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के जरिए महाराष्ट्र के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगले कुछ दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं और आप लोगों को घर-घर जाकर भाजपा और महायुति का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। पीएम ने कहा कि सिर्फ पर्चे बांटकर औपचारिकता पूरी नहीं करनी है बल्कि लोगों के घर जाकर उनके दिल की बात जाननी है। पीएम ने कहा, ‘महायुति सरकार के ढाई साल के कार्यकाल से महाराष्ट्र की जनता काफी प्रभावित है। मैं जहां भी गया हूं, मैंने यह प्यार देखा है।

वे भी चाहते हैं कि अगले पांच साल तक यह सरकार बनी रहे। इसकी गूंज महाराष्ट्र में है- भाजपा-महायुति है, प्रगति है, महाराष्ट्र की प्रगति है।’ आघाड़ी के लोग जाति के आधार पर लोगों को लड़ा रहे हैं- पीएम मोदी महायुति सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त करने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार और आघाड़ी सरकार में यही अंतर है और लोग इस अंतर को महसूस कर रहे हैं।’ अपने चुनावी नारे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि उनकी एकता बहुत कीमती है, जब मैं लोगों के बीच गया और ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ का विचार सामने रखा, लोगों ने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया, यह विचार उनके दिमाग में पहले से ही था, मैंने अभी इसे आवाज़ दी है, लेकिन ये अघाड़ी लोग हमारी एकता पर अलग तरीके से हमला कर रहे हैं। वे एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे हैं।’

RELATED POSTS

Maharashtra Election

Maharashtra Election: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? शिंदे के बयान के बाद सस्पेंस बरकरार

November 27, 2024
Maharashtra Election

Maharashtra Election : सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और पत्नी अंजली के साथ किया मतदान, सामने आया वीडियो

November 20, 2024

महाराष्ट्र के लोग एकता जानते हैं- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, महाराष्ट्र के लोग आपसी एकता को समझते हैं लेकिन ये अघाड़ी लोग समाज को तोड़ने के लिए जातियों को आपस में लड़ाना चाहते हैं… अघाड़ी लोगों की साजिश के कारण लोगों के बीच क्या चल रहा है… वे जातियों के खिलाफ बोलते हैं। जातियों को तोड़ने की बात करने का क्या असर होता है। महाराष्ट्र की धरती ने कई महापुरुषों को जन्म दिया है जिन्होंने देश की एकता के लिए बलिदान दिया है। हर मराठी मानुष छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेता है। इसलिए महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि उनकी एकता बहुत कीमती है। जब मैंने लोगों के बीच जाकर यह विचार रखा कि हम एकजुट हैं तो हम सुरक्षित हैं, तो लोगों ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की फिल्म का हुआ ऐसा हाल,जाने पहले दिन का कलेक्शन

कांग्रेस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार का विजन है कि हम मिलकर इतना विकास करें कि सभी को आगे बढ़ने का मौका मिले। कांग्रेस को अपना इतिहास पता है, जब तक देश में एससी-एसटी-ओबीसी समुदाय जागरूक नहीं हुआ था, तब तक कांग्रेस केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती थी। लेकिन जब से एससी-एसटी-ओबीसी समुदाय एकजुट हुआ है, कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती जा रही है। इसलिए कांग्रेस अब एससी-एसटी-ओबीसी समुदाय को इतना तोड़ना चाहती है कि कांग्रेस के सामने कोई ताकत ही न बचे।’

Tags: Maharashtra Election
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Maharashtra Election

Maharashtra Election: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? शिंदे के बयान के बाद सस्पेंस बरकरार

by Akhand Pratap Singh
November 27, 2024

Maharashtra Election: एकनाथ शिंदे के बयान से साफ है कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं हैं और महाराष्ट्र...

Maharashtra Election

Maharashtra Election : सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और पत्नी अंजली के साथ किया मतदान, सामने आया वीडियो

by Gulshan
November 20, 2024

Maharashtra Election : आज कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जबकि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा...

Maharashtra Election

Maharashtra Election : ‘कैश कांड’ में उलझे विनोद तावड़े, संजय राउत ने बताया खिलाफ रचि जा रही साजिश

by Gulshan
November 19, 2024

Maharashtra Election : महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे एक दिन पहले...

Next Post
Disha Patani

Disha Patani : दिशा पटानी के पिता के साथ हुआ धोखाधड़ी, सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे 25 लाख

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge : 'डर गए तो मर गए...' हैलिकॉप्टर पॉलिटिक्स के बीच आया खड़गे का जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version