Site icon News1India

घरेलू बाजार में Maruti Suzuki की धाक मार्च 2025 में कंपनी ने किसको पीछे छोड़ते हुए कितनी यूनिट्स बेंची

मारुति सुजुकी की कारों का भारतीय बाजार में जबरदस्त दबदबा है। मार्च 2025 में भी कंपनी ने टाटा और महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए कुल 1,50,743 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इस सफलता में Alto K10 से लेकर Grand Vitara जैसी कारों का बड़ा योगदान रहा।

बिक्री के आंकड़े

मार्च 2024 में कंपनी ने 1,52,718 यूनिट्स बेची थीं, जबकि मार्च 2025 में यह संख्या घटकर 1,50,743 रह गई। हालांकि, यह गिरावट मामूली है और कंपनी अभी भी अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों से काफी आगे बनी हुई है।

अगर वित्तीय वर्ष 2024-25 की बात करें तो मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में कुल 1,760,767 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 1,759,781 यूनिट्स की तुलना में थोड़ी अधिक है। वहीं, एक्सपोर्ट की बात करें तो मार्च 2025 में कंपनी ने 32,968 यूनिट्स विदेशों में भेजी, जो पिछले साल की तुलना में 27% ज्यादा है।

कॉम्पैक्ट सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री

मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिक्री कॉम्पैक्ट सेगमेंट में हुई। इस सेगमेंट की कारों में Baleno, Celerio, Wagon R, Swift, Ignis और Dzire शामिल हैं। इनकी कुल 67,000 यूनिट्स की बिक्री हुई।

मिनी सेगमेंट

अगर मिनी सेगमेंट की बात करें तो Alto और S-Presso ने कुल 11,655 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पिछले साल मार्च 2024 में इनकी 11,829 यूनिट्स बिकी थीं।

SUV की जबरदस्त डिमांड

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) सेगमेंट में मारुति सुजुकी ने शानदार प्रदर्शन किया। Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny और XL6 जैसी गाड़ियों की 61,097 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल मार्च 2024 में यह आंकड़ा 58,436 यूनिट्स था।

वैन सेगमेंट

मारुति सुजुकी की लोकप्रिय Eeco Van को मार्च 2025 में 10,409 ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, मार्च 2024 में यह आंकड़ा 12,019 यूनिट्स था।

अप्रैल 2025 से बढ़ेंगी कारों की कीमतें

मारुति सुजुकी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अप्रैल 2025 से कारों की कीमतें बढ़ने वाली हैं। कंपनी अपनी गाड़ियों के दाम में 4% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।

मार्च 2025 में मारुति सुजुकी ने कुल 1,50,743 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले हल्की गिरावट के बावजूद अन्य कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन है। SUV और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी की गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकीं। साथ ही, अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है।

Exit mobile version