Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health Care: क्या होता है मैटरनल डिप्रेशन? क्यों महिलायें हो जाती हैं इसका शिकार

मां बनना सुखद है, लेकिन हार्मोनल बदलाव से महिलाएं शारीरिक और मानसिक समस्याओं से गुजरती हैं। भारत में 22% नई माताओं को प्रसवोत्तर अवसाद होता है। सही देखभाल, काउंसलिंग और डॉक्टर की सलाह से इसे मैनेज किया जा सकता है। मां और बच्चे दोनों की भलाई के लिए नियमित देखभाल जरूरी है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
January 23, 2025
in Uncategorized
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Health Care: मां बनना हर महिला के लिए जिंदगी का सबसे अनमोल एहसास होता है। लेकिन, इस दौरान और बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं जिन परेशानियों से गुजरती हैं, उन पर बहुत कम बात होती है। मां बनने के दौरान महिला के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो उसकी शारीरिक और मानसिक सेहत को प्रभावित करते हैं। अक्सर, इन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

बच्चे के जन्म के बाद की मानसिक और शारीरिक समस्याएं

बच्चे के जन्म के बाद कई महिलाओं को मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, कुछ महिलाएं हाई बीपी, डायबिटीज, थायरॉइड जैसी बीमारियों से भी गुजरती हैं। अगर इस दौरान उनकी ठीक से देखभाल नहीं होती, तो वे डिप्रेशन का शिकार हो सकती हैं। भारत में करीब 22% नई माताएं बच्चे के जन्म के बाद प्रसवोत्तर अवसाद (पीपीडी) से प्रभावित होती हैं। इसका मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव होता है, जिसकी वजह से महिलाएं दुखी या चिंतित महसूस करती हैं।

RELATED NEWS

Story Beyond Suicide: यह सिर्फ सुसाइड नहीं, कैसे कोरियन जुनून,सांस्कृतिक टकराव, मानसिक दबाव का हुआ दर्दनाक अंत

Story Beyond Suicide: यह सिर्फ सुसाइड नहीं, कैसे कोरियन जुनून,सांस्कृतिक टकराव, मानसिक दबाव का हुआ दर्दनाक अंत

February 6, 2026
Ayodhya Suicide Case: अयोध्या में बैंक मैनेजर ने क्यों की आत्महत्या, पत्नी को लोकेशन भेज सरयू नदी में लगादी छलांग पुलिस  जांच में जुटी

Ayodhya Suicide Case: अयोध्या में बैंक मैनेजर ने क्यों की आत्महत्या, पत्नी को लोकेशन भेज सरयू नदी में लगादी छलांग पुलिस जांच में जुटी

January 3, 2026

मां और बच्चे दोनों के लिए देखभाल जरूरी

मां की देखभाल सिर्फ गर्भावस्था के दौरान ही नहीं, बल्कि बच्चे के जन्म के बाद भी बहुत जरूरी है। मां और बच्चे दोनों की भलाई के लिए डॉक्टर से नियमित जांच करानी चाहिए। इस दौरान नशीली चीजों, शराब और निकोटीन से दूर रहना चाहिए। बच्चे की सेहत के साथ-साथ मां की डाइट, आराम और भावनात्मक सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है।

प्रसव के बाद की देखभाल

बच्चे के जन्म के बाद सिर्फ बच्चे पर ही नहीं, मां पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। मां को हेल्दी डाइट, पर्याप्त आराम और हल्का व्यायाम करना चाहिए। परिवार या प्रियजन को भी उसकी मदद करनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर कुछ हल्के एक्सरसाइज और काउंसलिंग से महिला को मानसिक तौर पर मजबूत बनाया जा सकता है।

आफ्टर डिलीवरी डिप्रेशन

महिलाओं में प्रसवोत्तर अवसाद (पीपीडी) के लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे प्रेम, देखभाल, काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवाओं की मदद से ठीक किया जा सकता है। नई माताओं को इस दौरान विशेष सहयोग की जरूरत होती है, ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

मां और बच्चे दोनों की सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। मां की देखभाल को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उसकी अच्छी सेहत ही बच्चे की बेहतर परवरिश का आधार है। परिवार और डॉक्टर का सहयोग मां के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

Tags: healthMental HealthParenting
Share197Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Story Beyond Suicide: यह सिर्फ सुसाइड नहीं, कैसे कोरियन जुनून,सांस्कृतिक टकराव, मानसिक दबाव का हुआ दर्दनाक अंत

Story Beyond Suicide: यह सिर्फ सुसाइड नहीं, कैसे कोरियन जुनून,सांस्कृतिक टकराव, मानसिक दबाव का हुआ दर्दनाक अंत

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

A Story Beyond Suicide: यह मामला केवल एक आत्महत्या की खबर नहीं है, बल्कि एक गहरी मानसिक उलझन और भावनात्मक...

Ayodhya Suicide Case: अयोध्या में बैंक मैनेजर ने क्यों की आत्महत्या, पत्नी को लोकेशन भेज सरयू नदी में लगादी छलांग पुलिस  जांच में जुटी

Ayodhya Suicide Case: अयोध्या में बैंक मैनेजर ने क्यों की आत्महत्या, पत्नी को लोकेशन भेज सरयू नदी में लगादी छलांग पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
January 3, 2026

Ayodhya Suicide Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में शुक्रवार सुबह एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने...

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

by SYED BUSHRA
September 2, 2025

Cancer and Microplastic: हमारे आस-पास हर समय ऐसे छोटे-छोटे कण मौजूद रहते हैं, जिनका हमें अहसास तक नहीं होता। इन्हें...

Toxic Food Colors: रंग-बिरंगे खाने का कड़वा सच,चीन के स्कूल में हुआ हादसा एक बड़ा सबक

Toxic Food Colors: रंग-बिरंगे खाने का कड़वा सच,चीन के स्कूल में हुआ हादसा एक बड़ा सबक

by SYED BUSHRA
July 24, 2025

Food Colors Serious Health Threat: आजकल खाने को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए उसमें कृत्रिम रंग (आर्टिफिशियल कलर) मिलाए जाते...

Effects of overeating on health

Health news : क्या आप खाते है जरूरत से ज़्यादा खाना ? ओवरईटिंग से बढ़ रही कौन सी गंभीर बीमारियों का ख़तरा

by SYED BUSHRA
July 20, 2025

Effects of overeating on health:हममें से कई लोग भूख से ज्यादा खाना खाते हैं। कुछ तो तब तक खाते हैं...

Next Post
Swapna shastra: अगर आपको सपने में दिखती हैं ये चीज़े,तो हो सकती है आप पर भगवान की विशेष कृपा

Swapna shastra: अगर आपको सपने में दिखती हैं ये चीज़े,तो हो सकती है आप पर भगवान की विशेष कृपा

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

Saif Ali khan attack: हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता ने किया बड़ा दावा,जानिये क्यों कहीं इतनी बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist