Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Breastfeeding benefits : कैसे दूध पीते ही बच्चा तुरंत सो जाता है,जानिए इसके पीछे छिपे साइंटिफिक कारण

दूध पीते ही बच्चों को नींद आना एक सामान्य लेकिन साइंटिफिक प्रक्रिया है। इसमें हार्मोन, पेट भरना, और सकिंग जैसे फैक्टर्स अहम भूमिका निभाते हैं। यह नेचुरल स्लीप टॉनिक की तरह काम करता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 14, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mother’s milk helps baby sleep naturally बात बहुत आम है लेकिन वजहें बेहद खास हैं। आपने कई बार देखा होगा कि जब नन्हा बच्चा मां का दूध पीता है, तो कुछ ही मिनटों में उसकी आंखें बंद होने लगती हैं और वो गहरी नींद में चला जाता है। माता-पिता इसे आम तौर पर पेट भरने का असर मानते हैं, लेकिन इसके पीछे शरीर और दिमाग से जुड़ी कई वैज्ञानिक बातें छिपी होती हैं।

दूध से बनते हैं स्लीप हार्मोन

जब बच्चा दूध पीता है, तब उसके शरीर में ट्रिप्टोफैन नाम का एक एमिनो एसिड एक्टिव होता है। यह दिमाग में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन को बढ़ाता है, जो नींद लाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

RELATED POSTS

Health news : खून तो लाल होता है, फिर नसें नीली क्यों दिखती क्या यह कोई बीमारी या विज्ञान का कमाल

Health news : खून तो लाल होता है, फिर नसें नीली क्यों दिखती क्या यह कोई बीमारी या विज्ञान का कमाल

May 18, 2025

दूध से पेट भरता है और शरीर रिलैक्स होता है

नवजात शिशुओं का पेट बहुत छोटा होता है। जैसे ही वो दूध पीते हैं, पेट भरने की वजह से शरीर आराम की अवस्था में चला जाता है। यह आराम उन्हें नींद की तरफ ले जाता है।

यह भी पढ़ें- कलियुग के अंत का संकेत दो सूरज दिखना, सात दिन का अंधेरा और आपदाएं किसने की ये डराने वाली भवष्यवाणियां

सकिंग मोशन से मिलता है मानसिक सुकून

बच्चा जब दूध पीता है, तो उसका मुंह सकिंग यानी चूसने की क्रिया करता है। ये क्रिया दिमाग को शांत करती है और नींद का संकेत देती है।

मां के दूध में होते हैं शांत करने वाले तत्व

दूध में मौजूद ऑक्सीटोसिन और प्रोलैक्टिन जैसे हॉर्मोन बच्चे को सुकून देते हैं। इसके साथ दूध में मिलने वाला केसिन और लैक्टोज धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं जिससे नींद और गहरी होती है।

दूध एक नैचुरल नींद टॉनिक है

पेडियाट्रिक साइंस कहता है कि बच्चों की भूख और नींद आपस में जुड़ी होती है। दूध पीना उनकी बॉडी क्लॉक के लिए नींद का इशारा होता है।

डॉक्टर्स की राय क्या है?

अगर बच्चा दूध पीते ही सो जाता है तो यह सामान्य और हेल्दी प्रक्रिया है। लेकिन अगर बच्चा अधूरा दूध पीकर सोता है और उसका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Tags: baby carehealth science
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Health news : खून तो लाल होता है, फिर नसें नीली क्यों दिखती क्या यह कोई बीमारी या विज्ञान का कमाल

Health news : खून तो लाल होता है, फिर नसें नीली क्यों दिखती क्या यह कोई बीमारी या विज्ञान का कमाल

by SYED BUSHRA
May 18, 2025

Why veins appear blue under the skin : क्या आपने कभी सोचा है कि जब हम अपनी त्वचा के नीचे...

Next Post
Vijay Shah

कर्नल Sofiya Qureshi पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह पर हाईकोर्ट सख्त, एफआईआर का निर्देश

Srinagar Airport

एयर स्ट्राइक के बाद बड़ा एक्शन, अगले आदेश तक सील किया गया श्रीनगर एयरपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version