Site icon News1India

Skin Care Tips: मुल्तानी मिट्टी के इन फायदों से आप भी होंगे अनजान, सर्दियों में करती हैं ख़ास देखभाल

Skin Care Tips: कई लोगों की स्किन ऑयली होती है, मुंहासे होते हैं या फिर सर्दियों में स्किन बहुत डल लगने लगती है। क्या आप जानते हैं इसका एक बहुत ही आसान और सस्ता हल है। मुल्तानी मिट्टी। यह घर पर ही इस्तेमाल करने के लिए एक बेहतरीन चीज़ है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर आप इसे सर्दियों में हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएंगे तो आपको इसके फायदे दिखने लगेंगे। तो आइए जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी से आपकी स्किन को क्या फायदे हो सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

पिगमेंटेशन

अगर आपकी स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या है, तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए मददगार हो सकती है। इसे एलोवेरा जेल और गुलाब जल के साथ मिला कर फेस पैक की तरह लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें, इससे पिगमेंटेशन धीरे धीरे कम हो सकती है।

टैनिंग

टैनिंग एक आम समस्या है। इसके लिए आप हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बना कर 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें। इससे टैनिंग हल्की हो सकती है और आपकी स्किन क्लियर दिखेगी।

 

ये भी पढ़ें: Shark Tank 4: क्या है गौरव तनेजा का ” 1 घंटे में 1 करोड़ की बिक्री” का दावा, क्या कहती है शार्क टैंक की रिपोर्

मुंहासों की समस्या

ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर पिंपल्स की समस्या होती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो धो लें। इससे मुंहासों में कमी आएगी और स्किन की ग्रोथ भी सुधरेगी।

स्किन ग्लो

अगर आपकी स्किन बेजान या डल हो गई है, तो मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें और देखिए, आपकी स्किन में तुरंत निखार आ जाएगा।

एजिंग साइन

समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां या फाइन लाइन्स आने लगे तो मुल्तानी मिट्टी मदद करती है। इसे एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह एजिंग साइन को कम करने में मदद करता है।

 

Exit mobile version