Site icon News1India

Aryan Khan Drug Case: आर्यन ड्रग केस मामले के पांचवे गवाह प्रभाकर सेल की हुई मौत

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आर्यन खान केस में NCB के गवाह प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रभाकर सेल की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बता दें की आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद प्रभाकर सेल काफी चर्चा में आए थे और उन्होंने एनसीबी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

जानकारी के अनुसार बता दें की आर्यन ड्रग केस में प्रभाकर सेल पांचवे गवाह थे जिसकी मौत हो गई है। प्रभाकर की मौत कल यानी शुक्रवार को दोपहर 4 बजे हुई है और चेंबूर के माहुल इलाके में आवास पर हार्ट अटैक पड़ने से उनका निधन हुआ है।

कौन हैं गवाह प्रभाकर सेल?
प्रभाकर सेल का दावा था कि वो केपी गोसावी का पर्सनल बॉडीगार्ड था, जिसकी आर्यन के साथ सेल्फी वायरल हुई थी। सेल के हलफनामे में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप लगे थे। सेल ने हलफनामे में दावा किया था कि वानखेड़े मामले के स्वतंत्र गवाह आरोपियों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे थे।

Exit mobile version