Site icon News1India

एक बार फिर ठप हुई मस्क की X सर्विस, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह!

Elon Musk

Elon Musk : एलन मस्क की सोशल मीडिया साइट X एक बार फिर टेक्निकल दिक्कतों की चपेट में आ गई है। 23 मई की रात हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो प्लेटफॉर्म को ठीक से इस्तेमाल कर पा रहे हैं और न ही जरूरी फीचर्स तक पहुंच पा रहे हैं। हालत ये है कि 24 मई को भी एक्स की सेवाएं सामान्य नहीं हो सकीं।

यूजर्स को X पर लॉगिन और साइनअप में दिक्कत, नोटिफिकेशन लेट आना, और प्रीमियम सर्विसेज का काम न करना जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। कुछ यूजर्स की शिकायत है कि फीचर्स या तो बहुत स्लो हैं या पूरी तरह से हैंग हो रहे हैं। कुछ डिवाइस में तो ये सर्विसेज खुल ही नहीं रहीं।

कंपनी ने क्या कहा?

X की इंजीनियरिंग टीम का कहना है कि 24 मई की सुबह एक बड़े डेटा सेंटर में तकनीकी गड़बड़ी आई, जिससे अब भी कई सेवाएं प्रभावित हैं। टीम का कहना है कि वे 24×7 इस समस्या को ठीक करने में जुटे हुए हैं, लेकिन फिलहाल प्लेटफॉर्म पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : Shubhman Gill की होगी बल्ले-बल्ले! टेस्ट कप्तानी के साथ मिलेगी इतने…

डेटा की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस आउटेज ने यूजर्स के मन में डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। चूंकि कंपनी ने अभी तक डेटा सेंटर फेलियर की असली वजह सार्वजनिक नहीं की है, इसलिए सोशल मीडिया पर लोग न केवल सवाल उठा रहे हैं, बल्कि मजाक और मीम्स के जरिए ट्रांसपेरेंसी की मांग भी कर रहे हैं।

Exit mobile version