Site icon News1India

Nail Biting : क्या नाखून चबाने से घटती है उम्र जानिए महाभारत और वैज्ञानिक नज़रिए से इसके चबाने के नुक़सान

Nail Biting and Reduced Lifespan in Mahabharat-महाभारत के युद्ध के बाद जब भीष्म पितामाह बाणों की शैय्या पर थे, तब उन्होंने युधिष्ठिर को जीवन से जुड़ी कई अहम बातें सिखाई थीं। इसी दौरान भीष्म ने कुछ ऐसे कामों का जिक्र किया, जिन्हें करने से इंसानों की उम्र घटती है। भीष्म पितामाह ने कहा था कि “जो व्यक्ति अपने दांतों से नाखून चबाता है, उसकी उम्र जल्दी खत्म हो सकती है।” इसके अलावा भीष्म ने और भी कई आदतों के बारे में बताया था, जिनसे जीवन छोटा हो सकता है।

नाखून चबाने से क्यों घटती है उम्र?

आज की मेडिकल रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, नाखूनों में गंदगी और कई खतरनाक बैक्टीरिया- वायरस छिपे होते हैं। जब हम दांतों से नाखून चबाते हैं, तो ये सूक्ष्म जीवाणु हमारे मुंह के रास्ते शरीर में पहुंच जाते हैं।
ये बैक्टीरिया पेट में जाकर इंफेक्शन फैला सकते हैं और कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। कई बार ये बीमारियां जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। इसीलिए पुराने समय से बड़े-बुजुर्ग बच्चों को दांतों से नाखून न काटने की सलाह देते रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र का नजरिया

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे नाखूनों का संबंध शनि ग्रह से होता है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति समय पर नाखून नहीं काटता या अपने दांतों से नाखून चबाता है, तो इससे शनि का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। शनि ग्रह के अशुभ असर से व्यक्ति को जीवन में बाधाएं, बीमारियां और यहां तक कि जान का भी खतरा हो सकता है। इसलिए ज्योतिष में भी नाखून चबाने को एक बुरी आदत माना गया है।

इसलिए संभल जाइए

चाहे आप धार्मिक दृष्टि से देखें या वैज्ञानिक नजरिए से, दांतों से नाखून चबाने की आदत नुकसानदेह ही मानी गई है। बेहतर यही है कि समय-समय पर साफ-सफाई से नाखून काटे जाएं और इस आदत से दूर रहा जाए। एक छोटी-सी लापरवाही से भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

Disclaimer : यह लेख सिर्फ धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं तथा वैज्ञानिक शोधों पर आधारित जानकारी के लिए है। इसे किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Exit mobile version