Site icon News1India

Liver Health : स्वस्थ जीवन की कुंजी हेल्दी लिवर,अपनाएं इसको तंदुरुस्त रखने के आसान घरेलू नुस्खे

Natural home remedies for liver cleansing : हमारे शरीर में लीवर एक ऐसा अंग है जो पाचन से लेकर खून को साफ करने तक का काम करता है। अगर यह ठीक से काम ना करे  तो छोटी-मोटी नहीं, कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसलिए हर 30 दिन में एक बार लीवर की सफाई जरूर करनी चाहिए, ताकि यह स्वस्थ रहे और शरीर भी दुरुस्त बना रहे।

लीवर कमजोर हो तो क्या होता है?

अगर आपका लीवर कमजोर हो जाता है, तो कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे

चेहरे पर दाग-धब्बे और पीलापन: चेहरा पीला दिखने लगे और सफेद धब्बे दिखें तो यह लीवर की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

आँखों में पीलापन: आँखों और नाखूनों का रंग पीला हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

खाने का स्वाद ना आना: मुंह कड़वा लगना या स्वाद गायब होना लीवर की खराबी का लक्षण हो सकता है।

मुंह से बदबू: लीवर में गड़बड़ी से मुंह में अमोनिया बढ़ता है, जिससे बदबू आती है।

थकावट और डार्क सर्कल: हर वक्त थकावट और आंखों के नीचे काले घेरे लीवर की कमजोरी दर्शाते हैं।

पाचन खराब: सीने में जलन, पेट में भारीपन और बार-बार गैस बनना लीवर की बिगड़ती सेहत का इशारा है।

लीवर को साफ करने के घरेलू और आसान उपाय

सेब का सिरका:खाने के साथ रोजाना थोड़ा सेब का सिरका लेने से लीवर साफ और एक्टिव बना रहता है।

किशमिश का पानी:150 ग्राम किशमिश रातभर दो कप पानी में भिगोकर रखें, सुबह छानकर गुनगुना कर खाली पेट पिएं। यह लीवर और किडनी दोनों की सफाई करता है। डायबिटिक मरीज इसका इस्तेमाल न करें।

शहद और लहसुन:सुबह खाली पेट दो लहसुन की कलियां खाएं और फिर गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

नींबू का टुकड़ा:नींबू को चार टुकड़ों में काटकर उनमें काली मिर्च, सेंधा नमक, सौंठ और मिश्री भरें। सुबह खाने से पहले एक टुकड़ा गर्म करके चूस लें।

जामुन:जामुन के मौसम में रोज़ 200-300 ग्राम खाली पेट खाएं। लीवर को मजबूत बनाए रखता है।

हरड़ और गुड़ : बड़ी पीली हरड़ और गुड़ बराबर मात्रा में मिलाकर गोली बनाएं और दिन में दो बार हल्के गरम पानी से लें। ये लीवर की सूजन और कमजोरी में असरदार होता है।

जरूरी सलाह

शराब से दूरी बनाए रखें।

अधिक मसालेदार और तला-भुना खाने से बचें।

लीवर की सेहत के लिए रोज थोड़ा व्यायाम और भरपूर पानी जरूरी है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Exit mobile version