Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Chronic Pain : क्रॉनिक पेन से कैसे राहत पाए,जब दवाएं ना करें काम, तब कौन से नैचुरल उपाय अपनाएं

क्रॉनिक पेन से राहत के लिए योग, सिकाई और हल्दी-अदरक जैसे प्राकृतिक उपाय कारगर हो सकते हैं। दवाओं के साथ-साथ इन घरेलू उपायों से दर्द को नियंत्रित करना संभव है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 26, 2025
in Uncategorized
Natural ways to get relief from chronic pain
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Natural Ways to Get Relief from Chronic Pain लंबे समय से चल रहे शरीर के दर्द को क्रॉनिक पेन कहा जाता है। यह दर्द महीनों या कई बार सालों तक बना रह सकता है और जिंदगी को मुश्किल बना देता है। जैसे कि गठिया, माइग्रेन, कमर या पीठ का पुराना दर्द, या किसी पुराने ज़ख्म की तकलीफ ये सभी इसके उदाहरण हो सकते हैं।

दर्द निवारक दवाएं कुछ समय के लिए राहत देती हैं, लेकिन उनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में लोग अब प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं। कुछ आसान बदलावों और घरेलू उपायों से क्रॉनिक पेन को काबू में लाया जा सकता है। आइए जानते हैं। ऐसे असरदार उपाय जो आपको राहत दे सकते हैं।

RELATED NEWS

Police BJP MLA Dispute: सीतापुर में थाने के अंदर विधायक ने क्यों दिया धरना, पुलिस पर लगाए किस से बदसलूकी के आरोप

Police BJP MLA Dispute: सीतापुर में थाने के अंदर विधायक ने क्यों दिया धरना, पुलिस पर लगाए किस से बदसलूकी के आरोप

February 16, 2026
Public Grievance Hearing: मुख्यमंत्री योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान और निवेश बढ़ाने के निर्देश

Public Grievance Hearing: मुख्यमंत्री योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान और निवेश बढ़ाने के निर्देश

February 16, 2026

योग और ध्यान ,तन और मन का संतुलन

क्रॉनिक पेन को कम करने के लिए योग और माइंडफुलनेस मेडिटेशन काफी फायदेमंद माने जाते हैं। हल्के स्ट्रेचिंग आसनों जैसे सूर्य नमस्कार या ताड़ासन, शरीर को लचीलापन देते हैं और जोड़ों की अकड़न को कम करते हैं। रोजाना 15–20 मिनट योग करने से तनाव का हार्मोन कॉर्टिसोल कम होता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।

अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो किसी प्रशिक्षित योग गुरु की निगरानी में योग करें। इससे शरीर को ज्यादा फायदा होगा और आपको दर्द से लड़ने की ताकत भी मिलेगी।

गर्म और ठंडी सिकाई ,आज़माया हुआ तरीका

पुराने दर्द और सूजन में गर्म और ठंडी सिकाई बेहद फायदेमंद होती है।

गर्म सिकाई मांसपेशियों को ढीलापन देती है और खून का बहाव बेहतर बनाती है, जिससे कमर दर्द या गठिया में आराम मिलता है।

ठंडी सिकाई सूजन और तेज दर्द को कम करती है।

गर्म पानी की बोतल या आइस पैक को 15–20 मिनट के लिए इस्तेमाल करें, लेकिन सीधे त्वचा पर न रखें। डॉक्टर की सलाह जरूर लें कि कौन सी सिकाई आपके लिए सही है।

हल्दी और अदरक , किचन से दर्द तक राहत

हल्दी और अदरक दोनों में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं।

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन सूजन और दर्द को कम करता है।

अदरक जोड़ों की जकड़न और दर्द में राहत देता है।

रोजाना एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। हल्दी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

और क्या रखें ध्यान?

संतुलित आहार लें

खूब पानी पिएं

भरपूर नींद लें

तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लें और आराम करें

अगर दर्द बहुत ज्यादा हो या लंबे समय तक बना रहे, तो विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें News1india इस जानकारी की पुष्टि या जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Police BJP MLA Dispute: सीतापुर में थाने के अंदर विधायक ने क्यों दिया धरना, पुलिस पर लगाए किस से बदसलूकी के आरोप

Police BJP MLA Dispute: सीतापुर में थाने के अंदर विधायक ने क्यों दिया धरना, पुलिस पर लगाए किस से बदसलूकी के आरोप

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

Sitapur Police BJP Dispute: सीतापुर जिले में उस समय माहौल गरमा गया, जब पुलिस और एक बीजेपी विधायक के बीच...

Public Grievance Hearing: मुख्यमंत्री योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान और निवेश बढ़ाने के निर्देश

Public Grievance Hearing: मुख्यमंत्री योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान और निवेश बढ़ाने के निर्देश

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

Public Grievance Hearing: सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने वहां पहुंचे हर...

UP Consumer Structure: क्या औद्योगिक उपभोक्ताओं की कम संख्या से राजस्व संतुलन पर पड़ता हैं असर, जारी हुऐ आंकड़े

UP Consumer Structure: क्या औद्योगिक उपभोक्ताओं की कम संख्या से राजस्व संतुलन पर पड़ता हैं असर, जारी हुऐ आंकड़े

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

Electricity Consumer Structure: प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या और उनकी श्रेणी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आंकड़ों...

Factory Fire Incident: राजस्थान के भिवाड़ी में बंद पड़ी गत्ता फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, 7 मजदूरों की मौत, 25 के फंसे होने की आशंका

Factory Fire Incident: राजस्थान के भिवाड़ी में बंद पड़ी गत्ता फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, 7 मजदूरों की मौत, 25 के फंसे होने की आशंका

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

Bhiwadi Factory Fire Incident: राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। खुशखेड़ा...

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

UP weather update:उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा...

Next Post
Gold Price Today

सोना-चांदी हुआ सस्ता ! 26 जून 2025 के ताज़ा रेट देखें – क्या अब है निवेश का सही वक्त?

ISI

दिल्ली नौसेना मुख्यालय से जासूसी में क्लर्क गिरफ्तार: ISI को भेज रहा था गोपनीय जानकारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist