Site icon News1India

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर नीतू कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात की बढ़ गया सस्पेंस!

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्टी की शादी की खबर इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक दोनों की शादी को लेकर बातें की जा रही है। वहीं इस बीच रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का बयान आया है। नीतू कपूर ने कहा कि ‘इस बारे में मैं पिछले 2 वर्षों से सुन रही हूंl मुझे पता नहीं कब होगी, देखते हैं कब होती है’l इस दौरान नीतू कपूर ने यह भी कहा कि शादी की अलग-अलग तारीखों को सुनकर वह काफी एंजॉय कर रही हैंl उन्होंने कहा, ‘ज्योतिष भी तारीख बताएंगेl कोई 15 अप्रैल कह रहा हैं, कोई 17 कह रहा हैं और हमें मजा आ रहा हैl’

हालांकि इस दौरान नीतू कपूर ने कहा कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी काफी अच्छी लगती है इसके साथ ही आलिया भट्ट के बारे में नीतू कपूर ने कहा, ‘वह बहुत अच्छी है और वह बहुत प्यारी महिला हैl वह दुनिया से प्रभावित नहीं होतीl उसमें कोई जलन नहीं हैl रणबीर भी ऐसा ही हैl दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लगती हैl’

यहां बता दें कि दोनों के परिवार वालों ने अभी तक शादी की खबर की पुष्टि नहीं की है, हालांकि मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मेहंदी का कार्यक्रम 13 अप्रैल, 14 को हल्दी, 15 को संगीत और 15 या 16 को शादी हो सकती हैl

फिलहाल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगेl फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। ऐसे में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को फिल्म के प्रमोशन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिर भी इतना तो तय है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी के बंधन में दुल्हे-दुलहन के लिबास में देखने को बरकरार हैं।

Exit mobile version