Site icon News1India

अब फिल्म में भी नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट, कार्तिक आर्यन हो सकते हैं को-एक्टर!

टीवी पर कुमुद और माया बनकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल जेनिफर विंगेट अब जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं.

छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए जेनिफर तैयार हैं. पर ये फिल् कौन सी होगी इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि सूत्रों के हवाले ये जानकारी जरुर मिल रही है कि कार्तिक आर्यन उनके को-एक्टर होंगे. लेकिन ऑफिशियल बयान अभी जेनिफर और कार्तिक किसी ने भी नहीं दिया है.

जानकारी मिली है कि दोनों ही सेलेब्स को मेकर्स ने एक प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है, और दोनों स्टार्स जल्द ही इसके लिए हां भी करने वाले हैं. अगर दोनों की तरफ से हां हुई तो कार्तिक और जेनिफर को साथ में देखना वाकई दिलचस्प होगा.

दरअसल जेनिफर विंगेट सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से भी एक हैं. छोटे पर्दे पर उन्होने अपनी एक्टिंग के जरिए करोड़ो दिलों को जीता है. जेनिफर ने कसौटी जिंदगी की में स्नेहा बजाज, दिल मिल गए में डॉ. रिध्दिमा, सरस्वतीचंद्र में कुमुद, बेहद में माया के रोल निभा कर दर्शकों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है.

वहीं कार्तिक आर्यन भी कम नहीं है. हाल में रिलीज हुई फिल्म भूल भूलैया 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कार्तिक के पास फिलहाल शहजादा और फ्रेडी पाइपलाइन में है. फिल्म शहजादा में कार्तिक के साथ कृति सेनन नजर आएंगी. बॉलीवुड के सबसे चर्चित और डिमांडिग एक्टर्स में कार्तिक आर्यन का भी नाम शामिल है.

ऐसे में लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले कार्तिक आर्यन और टीवी की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जब एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे तो क्या कमाल होगा ये आप अंदाजा लगा सकते हैं. फिलहाल इंतजार है दोनो के ऑफिशियल कंफर्मेशन का.

Exit mobile version