Site icon News1India

Health News:क्या आप जानते हैं के क्या होती है सोरायसिस की समस्या, और सर्दियों में क्यों बढ़ जाते है इसके मरीज़

Health News : सोरायसिस एक आम त्वचा रोग है, जो सर्दियों में ज्यादा परेशानी देता है। इस बीमारी में त्वचा पर लाल या भूरे रंग के पपड़ीदार दाग-धब्बे दिखाई देते हैं। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती, जिससे यह गंभीर हो सकता है। सर्दियों में यह समस्या ज्यादा क्यों बढ़ती है और इसे रोकने के लिए क्या किया जा सकता है, आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

सर्दियों में क्यों बढ़ती है सोरायसिस?

सर्दियों में तापमान कम हो जाता है, जिससे त्वचा सूखी हो जाती है। इस समय सूरज की रोशनी भी कम मिलती है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। नमी की कमी और ठंडी हवाएं त्वचा पर लाल, खुजलीदार और पपड़ीदार दाग बना देती हैं। धूप की पराबैंगनी किरणें त्वचा को राहत देती हैं, लेकिन सर्दियों में इसका अभाव समस्या को और गंभीर बना देता है।
सोरायसिस के अन्य कारण

ये भी पढ़े:Pushpa 2 Movie:कैसे हुई थी पुष्पा 2 देखने गई महिला की मौत, क्या हुआ था उस रात जिसकी वजह से फंसे अल्लू अर्जुन

अन्य कारण भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

 

1:तनाव से सोरायसिस के लक्षण और गंभीर हो सकते हैं।

2:शरीर को जरूरी पोषण न मिलने से त्वचा कमजोर हो जाती है।

3:इससे प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।

4:अगर परिवार में किसी को सोरायसिस है, तो आपके प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है।

5:नमी की कमी से स्कैल्प, घुटने, कोहनी और पीठ जैसे हिस्सों में दाग बढ़ जाते हैं।

 

इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है। खासकर सर्दियों में ये उपाय मददगार हो सकते हैं त्वचा को हाइड्रेट रखें पर्याप्त पानी पिएं और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। नारियल तेल लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है।धूप का फायदा उठाएं

 

 

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सूचना मात्र, बताई गई विधियां प्रयोग करने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Exit mobile version