Site icon News1India

एक्टिंग के साथ अब निर्देशन भी करेंगे Randeep Hooda

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “स्वतंत्रता वीर सावरकर” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच इस फिल्म से अभिनेता को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आई  है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अब रणदीप इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इसका निर्देशन भी करेंगे। यानि अब रणदीप अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी किस्मत आजमायेंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की बायोपिक है। फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। फिल्म में रणदीप टायटल रोल यानि वीर सावरकर के किरदार में नज़र आने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र और लन्दन में होगी। इस फिल्म को आनंद पंडित, सैम खान और संदीप सिंह प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर 26 मई 2023 को रिलीज होगी।

Exit mobile version