Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Hurun India List: भारत की टॉप मूल्यवान कंपनियों में शामिल हुआ रिलायंस का नाम, जानिए HDFC और TCS है किस पायदान पर

Hurun India 500 भारत की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की कुल वैल्यू 3.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो भारत की जीडीपी से भी ज्यादा है। इन कंपनियों ने भारतीय शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि सिर्फ टॉप 10 कंपनियों की संयुक्त वैल्यू सऊदी अरब की जीडीपी से भी ज्यादा है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
February 19, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hurun India List: Hurun India 500 भारत की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की कुल वैल्यू 3.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो भारत की जीडीपी से भी ज्यादा है। इन कंपनियों ने भारतीय शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि सिर्फ टॉप 10 कंपनियों की संयुक्त वैल्यू सऊदी अरब की जीडीपी से भी ज्यादा है।

कौन-कौन सी कंपनियां टॉप 10 में शामिल

Hurun India 500 लिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियां हैं। इनके अलावा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भी टॉप 10 में शामिल हैं।

RELATED POSTS

Anil Ambani, ED Action, Reliance Group

Money laundring: जांच में बड़ी कार्रवाई, ED ने किसकी 3,000 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की

November 3, 2025
Reliance Group: मुकेश अंबानी ने सौंपी गायत्री यादव को ये अहम ज़िम्मेदारी, कौन हैं ये महिला जिसपर जताया इतना भरोसा

Reliance Group: मुकेश अंबानी ने सौंपी गायत्री यादव को ये अहम ज़िम्मेदारी, कौन हैं ये महिला जिसपर जताया इतना भरोसा

February 6, 2025

टॉप 10 कंपनियों की वैल्यू

रिलायंस इंडस्ट्रीज ,₹17.52 लाख करोड़
TCS , ₹16.10 लाख करोड़
एचडीएफसी बैंक , ₹14.22 लाख करोड़ भारती एयरटेल, ₹9.74 लाख करोड़
आईसीआईसीआई बैंक, ₹9.30 लाख करोड़
इंफोसिस , ₹7.99 लाख करोड़
आईटीसी, ₹5.80 लाख करोड़
लार्सन एंड टुब्रो, ₹5.42 लाख करोड़
एचसीएल टेक्नोलॉजीज,₹5.18 लाख करोड़
NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ,₹4.70 लाख करोड़

रिलायंस और अडानी की टक्कर

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल वैल्यू 19.71 लाख करोड़ रुपये है, जो अडानी ग्रुप से काफी ज्यादा है। अडानी ग्रुप की नौ लिस्टेड कंपनियों की कुल वैल्यू 13.40 लाख करोड़ रुपये है। इसमें अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन की वैल्यू अकेले 2.73 लाख करोड़ रुपये है।

सबसे बड़ी औद्योगिक कंपनी , टाटा संस

टाटा संस भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली औद्योगिक कंपनी बन गई है। इसके पास 15 बड़ी कंपनियां हैं और इसकी कुल वैल्यू 37% बढ़कर 32.27 लाख करोड़ रुपये हो गई। Hurun India 500 लिस्ट में इसका 10% हिस्सा है।

सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी कौन

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सालभर में 297% की ग्रोथ के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी रही। इसके बाद आईनॉक्स विंड और जेप्टो का नंबर आता है।

भारत की सबसे बड़ी नॉन-लिस्टेड कंपनी कौन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भारत की सबसे मूल्यवान नॉन-लिस्टेड कंपनी बन गई है। इसका वैल्यूएशन 2024 में 201% बढ़कर ₹4.7 लाख करोड़ हो गया।भारत की टॉप 500 कंपनियां लगातार ग्रो कर रही हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। बड़ी कंपनियों ने शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है। रिलायंस, TCS और एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियां निवेशकों की पसंद बनी हुई हैं, जबकि मोतीलाल ओसवाल जैसी कंपनियां सबसे तेजी से ग्रो कर रही हैं।

Tags: Hurun listReliance Group
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Anil Ambani, ED Action, Reliance Group

Money laundring: जांच में बड़ी कार्रवाई, ED ने किसकी 3,000 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की

by SYED BUSHRA
November 3, 2025

ED Seizes Assets Linked to Anil Ambani: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों से जुड़ी करीब 3,000...

Reliance Group: मुकेश अंबानी ने सौंपी गायत्री यादव को ये अहम ज़िम्मेदारी, कौन हैं ये महिला जिसपर जताया इतना भरोसा

Reliance Group: मुकेश अंबानी ने सौंपी गायत्री यादव को ये अहम ज़िम्मेदारी, कौन हैं ये महिला जिसपर जताया इतना भरोसा

by Sadaf Farooqui
February 6, 2025

Reliance Group: गायत्री यादव को रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक बड़ी भूमिका मिली है। वह अब कंपनी की ग्रुप सीएमओ (चीफ...

Anil Ambani, Reliance Group, Reliance, Company Loss

Anil Ambani की बढ़ी मुश्किलें, घाटे में गई सबसे बड़ी कंपनी इस नुकसान की कैसे करेंगे भरपाई

by Gulshan
May 26, 2024

नई दिल्ली : अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें कम होती हुई नज़र नहीं आ रही हैं। अब हाल ही...

Next Post
hina khan

अस्पताल के कपड़े और हाथ में ड्रिप..... Hina Khan के इस Emotional Post से फैंस हुए परेशान

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: 8 टीम और 15 मैच... कराची से आगाज, जानें चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version