Site icon News1India

Richa Chadha: “बॉयकॉट ट्रेंड” पर ऋचा ने चुप्पी तोड़ी और कहा- “जल्द ही बॉयकॉट का सिस्टम टूटेगा”, ताकत हमारे साथ हैं…

बॉलीवुड के सितारे आये दिन बयान देते रहते है।और इन्ही बयान के चलते ही वो खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते है.यानि खुद के लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेते है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तो आमिर खान ही है। उन्होंने बहुत समय पहले एक बयान दिया था।जिसके चलते आज तक जनता उनसे खफा है। यहाँ तक उनकी फिल्मो को बॉयकॉट कर रही है। आमिर के बाद अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने भी बयान दिया था। जिस कारण वो दोनों आज सुर्खियों में है। उन दोनों ने भी पब्लिक को नाराज कर दिया है. अब उनको भी बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। यानि बॉलीवुड में बहुत से स्टार्स है जो खुद के दिए बयान को लेकर फंस जाते है।

ऋचा सोशल मीडिया एक्टिव रहती हैं

इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बॉयकॉट ट्रेंड पर चुप्पी तोड़ी हैं ऋचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तमाम मुद्दों पर बेवाक होकर बोलती नजर आती हैं ऋचा चड्ढा ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने काफी लंबा नोट लिखा है।

बायकॉट का यह सिस्टम टूटेगा

पोस्ट के साथ ऋचा ने लिखा है, ‘दस दिन के गणपति विसर्जन के बाद बाहर की तरफ सिर करते हुए ये मैं हूं। यह छोटी सी प्रार्थना दरअसल यह है कि हम हर दिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह शूट शुरू करते हैं। विघ्नहर्ता की पूजा करते हैं। मैं हैरान हूं उन लोगों पर जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बकवास बताते हैं। मुश्किल ही कभी सेट पर आए हों और वहां काम करने वाले लोगों को देखा हो। कभी वहां काम करने वाले लोगों की आंखों में उन्होंने देखा होगा, मुझे इस पर संदेह है।’ मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में लोगों का काम छीनने के लिए इस तरह के बायकॉट ट्रेंड शुरू किए गए। हालांकि, फिल्म ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया। बायकॉट का यह सिस्टम टूटेगा। जल्द ही सबकुछ बदल जाएगा। सिर ऊंचा उठाइए। ताकत हमारे साथ होगी। माफ कीजिए, अति व्यस्त शेड्यूल और कुछ निजी तैयारियों की वजह से इससे ज्यादा नहीं पोस्ट कर सकूंगी।’

ये भी देखिये :- Chahatt Khanna: सुकेश केस में चाहत ने अपने नाम पर चुप्पी तोड़ी, कहा- ये कहानी का आधा हिस्सा हैं ,लोग हकीकत नहीं जानते…

Exit mobile version