Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Brain health : कौन सा ऐसा पौधा है जिसको सूंघने मात्र से होगा चाचा चौधरी से ज्यादा तेज दिमाग़ कंप्यूटर भी हो जाएगा फेल

रोजमेरी एक खुशबूदार और औषधीय पौधा है, जो दिमाग की कार्यक्षमता और याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। इसकी खुशबू से concentration और mental energy में सुधार देखा गया है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 8, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rosemary for Brain Health and Memory Power : अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग तेज़ चले और याददाश्त मजबूत रहे, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है। खानपान और रहन-सहन का सीधा असर आपके दिमाग पर पड़ता है। लेकिन कुछ औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां भी हैं जो मानसिक शक्ति को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है। रोजमेरी (Rosemary)।

यह पौधा सिर्फ एक खुशबूदार हर्ब नहीं बल्कि दिमाग की ताकत बढ़ाने वाली एक नेचुरल दवा की तरह काम करता है।

RELATED POSTS

Health News: AIIMS के डॉक्टरों ने भी माना कि इस मेवे के सेवन से मिलती है दिमाग़ को दुगुनी शक्ति

Health News: AIIMS के डॉक्टरों ने भी माना कि इस मेवे के सेवन से मिलती है दिमाग़ को दुगुनी शक्ति

April 28, 2025
Apple

दिल और दिमाग के लिए चमत्कारी है सेब का जूस जानें इसके बेहतरीन फायदे

October 27, 2024

रोजमेरी की खुशबू से बढ़ सकती है 75% तक याददाश्त

रोजमेरी एक छोटा सदाबहार पौधा है जिसकी पत्तियां सुई जैसी होती हैं और इसमें नीले-बैंगनी रंग के फूल लगते हैं। ये फूल न केवल सुंदर होते हैं बल्कि खाने में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। गर्म और धूप वाली जगह में यह पौधा बहुत अच्छे से बढ़ता है।

एक रिसर्च के मुताबिक, रोजमेरी की खुशबू को केवल सूंघने से ही इंसान की याददाश्त में 60 से 75% तक सुधार हो सकता है। इसमें एक खास तत्व होता है।1,8-Cineole, जो दिमाग के लिए जरूरी Acetylcholine नाम के न्यूरोट्रांसमीटर को टूटने से रोकता है। इससे दिमाग ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है।

कैसे असर करता है रोजमेरी का तत्व दिमाग पर?

रोजमेरी में मौजूद 1,8-Cineole नाम का केमिकल दिमाग के एक एंजाइम acetylcholinesterase को धीमा कर देता है। यह एंजाइम हमारे ब्रेन के न्यूरो केमिकल Acetylcholine को तोड़ता है, जो याद रखने, सोचने और ध्यान लगाने में मदद करता है। जब यह ज्यादा समय तक सक्रिय रहता है तो आपकी याददाश्त और फोकस दोनों बेहतर हो जाते हैं।

रोजमर्रा में कैसे करें रोजमेरी का इस्तेमाल?

अरोमा डिफ्यूज़र में रोजमेरी ऑयल डालें।

स्टडी टेबल पर रोजमेरी का पौधा रखें।

सुबह 2–3 मिनट तक रोजमेरी की महक को गहराई से सूंघें।

जरूरी काम या पढ़ाई से पहले इसका इस्तेमाल करें।

रोजमेरी की चाय भी बना सकते हैं या तेल से हल्की मसाज कर सकते हैं।

सावधानी ज़रूरी है

रोजमेरी का तेल सीधे त्वचा पर ना लगाएं।

गर्भवती महिलाएं, हाई बीपी या मिर्गी के मरीज इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करें।

कोई भी हर्बल तेल इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी आयुर्वेद और रिसर्च पर आधारित है। न्यूज़ 1 इंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी औषधीय पौधे या तेल के इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। जानकारी केवल जनहित में दी गई है।

Tags: Brain healthMemory Booster
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Health News: AIIMS के डॉक्टरों ने भी माना कि इस मेवे के सेवन से मिलती है दिमाग़ को दुगुनी शक्ति

Health News: AIIMS के डॉक्टरों ने भी माना कि इस मेवे के सेवन से मिलती है दिमाग़ को दुगुनी शक्ति

by Sadaf Farooqui
April 28, 2025

Health News: हमारे शरीर में दिमाग एक बहुत अहम हिस्सा है और उसकी सेहत का सीधा असर हमारे पूरे शरीर...

Apple

दिल और दिमाग के लिए चमत्कारी है सेब का जूस जानें इसके बेहतरीन फायदे

by Digital Desk
October 27, 2024

Health news: सेब एक बहुत ही फायदेमंद फल है (Apple) कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे...

Next Post
Blessings of Lord Shiva : रंक से बनना है राजा पहुंचना है फर्श से अर्श तक जानिए सोमवार के चमत्कारी उपाय

Blessings of Lord Shiva : रंक से बनना है राजा पहुंचना है फर्श से अर्श तक जानिए सोमवार के चमत्कारी उपाय

LDA

अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स को 30 साल के लिए लीज पर देगा LDA, फीनिक्स पलासियो की तरह बदलेगा स्वरूप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version