Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health Tips : उंगली चिटकाना अपशगुन या है किसी बीमारी की आहट जानिए क्या है पूरा सच?

बार-बार अंगुलियां चटकाने की आदत को अपशगुन माना जाता है। वही मेडिकली भी यह गलत है।अंगुलियां चटकाने से गठिया, हड्डियों की कमजोरी और आप के हाथों की ग्रिप कमजोर होने का कारण भी बन सकती है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 8, 2024
in Uncategorized
risks of finger cracking habit
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Finger Crackings: : अंगुलियां चटकाने की आवाज हर किसी ने सुनी होगी। यह कई लोगों के लिए मजाकिया या राहत देने वाली आदत हो सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है? आमतौर पर लोग इसे शौकिया या तनाव दूर करने के लिए शुरू करते हैं। धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है, जो हड्डियों और जोड़ों पर बुरा असर डाल सकती है।

अंगुलियां चटकाने पर क्यों आती है आवाज?

जब आप अपनी अंगुलियां चटकाते हैं, तो जोड़ों (ज्वाइंट्स) में मौजूद सिनोवियल फ्लूइड नामक तरल में गैस रिलीज होती है। यह गैस छोटे बबल्स बनाती है, जो फूटने पर आवाज पैदा करते हैं। कई बार अचानक मूवमेंट करने पर भी यह आवाज आ सकती है। हालांकि, यह आवाज जितनी साधारण लगती है, इसके नुकसान उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

अंगुलियां चटकाने के नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बार-बार अंगुलियां चटकाने से आपके जोड़ों और हड्डियों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके कुछ प्रमुख नुकसान नीचे दिए गए हैं:

गठिया (अर्थराइटिस)

यह आदत आपके जोड़ों में सूजन और दर्द का कारण बन सकती है। लंबे समय तक यह आदत गठिया जैसी गंभीर बीमारी को जन्म दे सकती है।

हाथों की पकड़ कमजोर होना

लगातार अंगुलियां चटकाने से हाथों की पकड़ (ग्रिप) कमजोर हो जाती है। इससे आप भारी चीजें पकड़ने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।

हड्डियों की कमजोरी

यह आदत आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकती है। जोड़ों पर बार-बार दबाव पड़ने से उनकी संरचना कमजोर हो सकती है।

कब बनती है यह आदत खतरनाक?

शुरुआत में अंगुलियां चटकाना एक साधारण आदत लग सकती है। लेकिन अगर यह दिन में कई बार होने लगे और आपको जोड़ों में दर्द महसूस होने लगे, तो यह गंभीर समस्या बन सकती है। अगर आप अंगुलियां चटकाते वक्त दर्द या असुविधा महसूस कर रहे हैं, तो यह संकेत है कि आपकी हड्डियां और जोड़ों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

क्या करें इस आदत को रोकने के लिए?

अगर यह आदत आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन गई है, तो इसे तुरंत नियंत्रित करने की कोशिश करें।

धीरे-धीरे इसे कम करें

पहले इसे कम बार करें और धीरे-धीरे पूरी तरह रोकने की कोशिश करें।
डॉक्टर से संपर्क करें

अगर आपको जोड़ों में दर्द या सूजन हो रही है, तो विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।

हड्डियों का ख्याल रखें

सही न्यूट्रियंट्स और रेगुलर एक्सरसाइ से अपने जोड़ों और हड्डियों को मजबूत बनाएं।

संभल जाएं समय रहते

अंगुलियां चटकाने की यह आदत आपको मामूली लग सकती है, लेकिन इसके पीछे गंभीर खतरे छिपे हो सकते हैं। यह आदत न केवल आपकी हड्डियों और जोड़ों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि आपके रोजमर्रा के कामों को भी प्रभावित कर सकती है। समय रहते इस आदत को छोड़ दें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

इसे धीरे-धीरे कम करें और दर्द या सूजन होने पर डॉक्टर से सलाह लें। अपनी हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सही आदतें अपनाएं।

Tags: arthritis preventionfinger crackingJoint health tip
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
इल्तिजा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दिया बड़ा बयान, बोली- हिंदुत्व नफरत का दर्शन है....,जानें पूरा मामला

सद्दाम-गद्दाफी के बाद असद सरकार का ‘तख्तापलट’, जानिए कैसे हुआ 50 साल बाद बाप-बेटे के कब्जे का अंत

सद्दाम-गद्दाफी के बाद असद सरकार का ‘तख्तापलट’, जानिए कैसे हुआ 50 साल बाद बाप-बेटे के कब्जे का अंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version