गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘हीरोपंती 2’ और “रनवे 34” को एक बार फिर पीछे छोड़ रही साउथ सिनेमा की, ‘आचार्य’

by Web Desk
अप्रैल 27, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

अगले महीने के 2 या 3 मई को चाँद दिखने पर पूरी दुनिया में मनाई जाएगी ईद. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस बार हिंदी फिल्मों की रौनक ईद पर कुछ खास नजर नहीं आ रही। ईद का फायदा उठाने के लिए इस शुक्रवार को पूरे देश की अलग-अलग भाषाओं में करीब 19 फिल्में रिलीज हो रही हैं।

इनमें से अधिकतर की एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है। एडवांस बुकिंग को अगर फिल्म के कारोबार का शुरुआती पैमाना माना जाए तो एक बार फिर साउथ का सिनेमा, हिंदी सिनेमा पर भारी पड़ता दिखायी दे रहा है। ईद पर रिलीज होने के लिए कतार में लगी फिल्मों में जिन फिल्मों की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है, उनमें तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘आचार्य’ नंबर वन पर है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का उत्तर भारत में बुरा हाल है। और, अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे34’ के बारे में अभी शुरुआती आंकड़े तक बताने से सिनेमाघर वाले डर रहे हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
Watch: Teaser of Ajay Devgn's directorial Runway 34, starring Rakul Preet  Singh, Amitabh Bachchan out-Entertainment News , Firstpost

साउथ की रि-ओपेनिंग

ईद की छुट्टियों पर रविवार के बाद आगे खिंचने वाला वीकएंड तेलुगू फिल्म ‘आचार्य’ को खासी मदद करता दिखाई दे रहा है। बुधवार तक राम चरण, चिरंजीवी, अनुष्का शेट्टी जैसे सितारों की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 2.30 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभी और जोर आने की उम्मीद है। राम चरण की इससे पहले रिलीज हुई पिछली फिल्म ‘आर आर आर’ भी सुपरहिट रही है और इस फिल्म के भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग लेने के आसार बनते दिख रहे हैं।

Aacharya first look | Aacharya motion poster treasure | megastar  Chiranjeevi | koratala | - YouTube

इस बार की ईद हिंदी सिनेमा के लिए बहुत भारी पड़ती दिख रही है। प्रोड्यूसर नंबर वन का तमगा पाने के लिए बेकरार निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ‘बच्चन पांडे’ के बाद लगातार दूसरी फिल्म ‘हीरोपंती 2’ बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा दिखाती नज़र नहीं आ रही है। फिल्म के ट्रेलर की, हिंदी फिल्म जगत में काफी आलोचना हुई है। फिल्म के गाने भी खास लोगों को पसंद नहीं आ रहे। फिल्म का ट्रेलर देखने वाले लोग कहते हैं कि टाइगर श्रॉफ के पास कुछ नया दिखाने को बचा नहीं है। उनके गानों और एक्शन सीन्स में भी एक जैसे ही देखने को मिलता हैं। वह हॉलीवुड फिल्मों की स्टंट नकल करते हैं, ये बात वह खुद मान चुके हैं और हॉलीवुड फिल्में पहले ही देख चुके युवाओं में इसी के चलते उनकी ब्रांड वैल्यू भी लगातार नीचे आती जा रही है।

(By:Abhinav Shukla)

Tags: bollywoodbollywood moviesEntertainment NewsMoviesNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Next Post

Noida: जेवर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

Ghaziabad में पांच दिन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, धोबीघाट ROB पर शटरिंग हटाने का काम शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In