Site icon News1India

Interesting Fact: क्या आप को पता है की ये लोग कर सकते हैं बिना पासपोर्ट के किसी भी देश की सैर,आइए जानें

Interesting Fact: जब भी हम विदेश यात्रा की सोचते हैं, तो सबसे पहले पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। ये दोनों दस्तावेज हमारे पहचान पत्र की तरह होते हैं और बिना इनके हम किसी भी देश में जा ही नहीं सकते। लेकिन दुनिया में तीन लोग ऐसे भी हैं जो बिना पासपोर्ट के कहीं भी जा सकते हैं। आइए, जानते हैं कौन हैं ये लोग और उन्हें ये खास सुविधा क्यों मिली हुई है।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उन तीन लोगों में सबसे पहले आते हैं, जो बिना पासपोर्ट के किसी भी देश में यात्रा कर सकते हैं। पहले ये विशेषाधिकार उनकी मां, महारानी एलिजाबेथ के पास था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद यह अब किंग चार्ल्स को मिल गया है। जब चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा बनाया गया, तब ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सभी देशों को सूचना दी कि अब किंग चार्ल्स को बिना रोक-टोक यात्रा करने की अनुमति दी जाए।

जापान के सम्राट और उनकी पत्नी को भी अधिकार

दूसरे और तीसरे स्थान पर जापान के सम्राट नारुहितो और उनकी पत्नी महारानी मासाको आते हैं। उन्हें भी बिना पासपोर्ट के किसी भी देश में जाने की अनुमति है। साल 1971 से जापान सरकार ने अपने सम्राट और महारानी के लिए यह विशेष सुविधा लागू कर रखी है। जब भी वे विदेश यात्रा करते हैं, तो जापान का विदेश मंत्रालय उस देश को एक आधिकारिक पत्र भेजता है, जिसमें लिखा होता है कि इन दोनों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं है। इसके आधार पर उन्हें सम्मानपूर्वक प्रवेश दिया जाता है।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों को भी मिलती है खास छूट

दुनिया के कई देशों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, वे डिप्लोमेटिक पासपोर्ट के साथ यात्रा करते हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत उन्हें किसी एयरपोर्ट पर रोका नहीं जाता और उन्हें सीधे प्रवेश दिया जाता है। भारत में भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को यह सुविधा मिलती है। उनके लिए अलग से व्यवस्था होती है और सुरक्षा जांच से भी उन्हें छूट दी जाती है।

ई-पासपोर्ट का जमाना आ गया है

शुरुआती दौर में पासपोर्ट में ज्यादा सुरक्षा नहीं थी, जिससे नकली पासपोर्ट बनाना आसान था। लेकिन अब कई देशों ने ई-पासपोर्ट जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है, जो व्यक्ति की सारी जानकारी स्टोर करती है। इससे सुरक्षा मजबूत हो गई है और नकली पासपोर्ट बनाना लगभग नामुमकिन हो गया है।

Exit mobile version