Site icon News1India

आप भी कम समय में कर सकते हैं ज़्यादा काम बस जाने,Time management के कुछ आसान टिप्स।

Time management tips

Life Style Update:आजकल की भाग दौड़ की दुनिया में इंसान के पास अपने लिए भी समय निकालना मुश्किल हो जाता है जिस वजह से हमारी दिनचर्या भी प्रभावित होती है। समय की कमी की करण हम एक ही समय में कई काम को अंजाम देना चाहते हैं जिस वजह से कभी कभी काम बिगड़ भी जाते हैं।ऐसे में हम सब को time management के ज़रूरी टिप्स के बारे में पता होना चाहिए आइये जानते क्या हैं वो…

 

क्या है Time Management

हर काम को करने का एक सही समय होता है जब आप जानबूझकर अपना समय व्यवस्थित करते हैं, तो आप यह तय कर सकते हैं कि आप जो काम करना चाहते हैं, उस पर पूरा ध्यान देना है। time management का मतलब सिर्फ़ किसी एक काम को प्राथमिकता देना नहीं, बल्कि उन कामों के लिए एक अलग समय सूची भी तय करना है।
एक रिसर्च में पता चला है के एक पॉमोडोरो नाम की एक ऐसी तकनीक जिसमें आप 25 मिनट तक  किसी भी काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करे और फिर 5 मिनट का ब्रेक ले ले । इस विधि से आपका काम  छोटे हिस्सों बटं जाता और मानसिक थकावट भी कम होती है ।

ये भी पढ़ें:Success Story:एक छोटे से बिज़नेस से की शुरुवात आज बन गए हर भारतीय शादी की शान,जाने इनकी सफलता की कहानी
लक्ष्य निर्धारित करें

जब आपके पास स्पष्ट लक्ष्य होते हैं, तो आपका मार्गदर्शन बहुत आसान हो जाता है। जब आप जानते हैं कि आपको क्या हासिल करना है, तो आपका समय और प्रयास भी उस दिशा में सही तरीके से लगता है। यह आदत अपनी रोज़ मर्रा की ज़िंदगी का भी हिस्सा बनाये जिससे आप छोटे बड़े सभी कामों को सही और समय पर कर पाए।

 मल्टीटास्किंग से बचें

जहाँ तक हो सके multitasking से बचिए जब हम कई काम एक साथ करने की कोशिश करते हैं, तो हम अक्सर अपनी ऊर्जा और ध्यान को बिखेर लेते हैं, जिससे productivity कम हो जाती है। शोध से यह साबित हुआ है कि एक समय में एक ही काम करना ज्यादा प्रभावी होता है।इसलिए, हर टास्क पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और उसे खत्म करने के बाद ही अगले काम में लगें।

समय पर ब्रेक लेना

कई लोग यह सोचते हैं कि लगातार काम करने से काम जल्दी हो जाएगा लेकिन यह सही नहीं है। लगातार काम करने से आप थक सकते हैं, जिससे आपकी क्षमता में कमी आ सकती है। इसलिए, समय-समय पर ब्रेक लेना बहुत जरूरी है।
ब्रेक लेने से आपके दिमाग को ताजगी मिलती है, जिससे आप अगले काम पर ज्यादा फोकस कर सकते हो।

 

 

Exit mobile version