बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आज का राशिफल, जानिये ! कैसा रहेगा आज आपका का दिन

by abhishek tyagi
मई 30, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

मेष- आज आप अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे,क्योंकि आप उनके द्वारा सौपी गई जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। विदेश में रह रहे परिजन आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको अपने किसी परिजन से समय पर मदद ना मिलने के कारण आपका विश्वास टूटेगा। आपको व्यापार व कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन में लंबे समय से चल रहा विरोध समाप्त होगा। आपको आज किसी नई योजना का पता चलेगा।

वृष- आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हे कोई नया पद भार सौंपा जाएगा जिसमें वह व्यस्त रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ घूमने करने की योजना बनाएंगे,जिसमे आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आपके कुछ रुके हुए कार्यों को लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास भी अवश्य करेंगे। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आप अपने घर सुख सुविधाओं की किसी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Today Horoscope: कहीं मिलेगी सफलता तो कहीं बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल

21 सितंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और पारिवारिक जीवन का हाल

सितम्बर 20, 2026

मिथुन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई सुखद समाचार सुनने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आप दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन लगाएंगे। व्यापार कर रहे लोग कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करेंगे,जिसका उन्हें भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। आपके परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकता है,जिनको मनाने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी से पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करें,तो उसमें सावधानी बरतें। आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क- आज आपकी शुभ कार्य में दिलचस्पी रहेगी,जिसके कारण आपके आत्मसम्मान में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार-विमर्श हो सकता है। वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है। व्यापार में यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको परिवार में कुछ अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं,जिनको लेकर आपको परेशान नहीं होना है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने में सफल रहेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने व्यापार की समस्याओं को भी हल करेंगे व अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आपके मन में हर्ष होगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत सोच विचार कर करनी होगी। यदि आस पडोस में कोई वाद विवाद हुआ,तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराएंगे,तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या- आज के दिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आपके प्रतिद्वंदी भी आपके सिरदर्द बने रहेंगे। आपको वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कार्य पर धन व्यय करने से आपके मन में हर्ष होगा। आपको संतान द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें उसे तुरंत ज्वाइन करना बेहतर रहेगा।  पिताजी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका साझेदारी में चल रहा व्यवसाय आपको मन मुताबिक लाभ देगा। यदि किसी संपत्ति के विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही किसी डील को फाइनल करना बेहतर रहेगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। परिवार में भी कुछ अशांति का माहौल रहेगा,क्योंकि परिवार की कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है। आपको व्यापार में कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपके अधिकारियों से आपकी चुगली लगा सकते हैं। आपको बिजनेस में अत्यधिक मेहनत के बाद भी आय कम और व्यय अधिक होगा,जिसके कारण आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन किसी भी परिस्थिति में आपका साहस देखकर आपके परिवार के सदस्य भी हैरान रहेंगे। आपको अपनी समस्या को अपने पिताजी से साझा करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे,लेकिन विरोधी उसमें टांग अड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे,जो आने वाले समय में आपके लिए प्रशंसा का कारण बनेगी। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा रखनी होगी,नहीं तो उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। जीवनसाथी से आपका कुछ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था,तो वह उसमें उन्हें सफलता मिलेगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी व यदि आपकी अपने मित्रों से कोई कलह चल रही थी,तो वह भी  समाप्त होगी। आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे,जिसके बाद आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपकी दूर संचार के साधनों में वृद्धि होगी।

मकर- आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा,इसलिए आपको बाहर के खानपान व अत्यधिक तले भुने से परहेज रखना बेहतर रहेगा। महापुरुषों के मिलने से आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए वह परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई जमीन जयादाद से संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसका समाधान हो सकता है और उसमें आपको लाभ होगा। आपका अपना परिचय कोई आपको धोखा दे सकता है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप माताजी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी वरिष्ठ महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर पर प्राप्त होते रहेंगे। यदि भाई बंधुओं से आपका कोई विरोध चला आ रहा है,तो वह भी आज सुलझ जाएगा और आपका आपसी प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में भी आपको आपका कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप कहीं घूमने फिरने की योजना अपने मित्रों के साथ बना सकते हैं,जिसमें आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह नाराज हो सकती है

मीन- आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में यदि अधिक से अधिक धन निवेश करेंगे,तो उन्हें उसका लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे,तो आप उन्हें पराजित करने में सफल रहेंगे,लेकिन आपको पूरे दिन आय के स्त्रोत मिलते रहेंगे,जिनके कारण आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो उनको कोई समस्या हो सकती है।

Tags: horoscopehoroscope 2022horoscope todayNews1India
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Today Horoscope: कहीं मिलेगी सफलता तो कहीं बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल

21 सितंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और पारिवारिक जीवन का हाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 20, 2026

Today Horoscope: 21 सितंबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। ज्योतिषीय गणनाओं...

17 September 2026 Horoscope

Today Horoscope: 17 सितंबर को बन रहे कई शुभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन में होगा लाभ

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Today Horoscope:  17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। इस दिन भाद्रपद मास...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Next Post

कर्नाटक में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, किसान नेता राकेश टिकैत पर फेकी स्याही

पोस्टमोर्टेम में सिर से पैर तक मिले 24 गोलियों के निशान, मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In