Site icon News1India

Healthy Tips: रोज़ अंडा खाने की आदत सेहतमंद या नुकसानदायक? सच जानकर चौंक जाएंगे

Egg

Healthy Tips: अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है। साथ ही विटामिन ए, डी, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स का भी यह खजाना है।

कोलेस्ट्रॉल की चिंता क्यों?

अब बात आती है उस सवाल की जिससे लोग सबसे ज्यादा डरते हैं।अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?अंडे की जर्दी यानी पीला भाग में करीब 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। क्योंकि एक दिन में 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल लेना नॉर्मल माना जाता है, इसलिए लोग डर जाते हैं कि अंडा दिल की बीमारियों को बढ़ा सकता है।

असल में सच्चाई क्या है?

जो कोलेस्ट्रॉल हमारा शरीर खुद बनाता है, वह ज़्यादा चिंता की वजह है। अंडे का कोलेस्ट्रॉल उतना हानिकारक नहीं है जितना लोग मानते हैं। अगर किसी को पहले से ही दिल की बीमारी या हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत है तो उन्हें जर्दी छोड़कर सिर्फ सफेद हिस्सा खाना चाहिए।

दिल के मरीजों के लिए टिप्स

जर्दी को अवॉइड करें ,सिर्फ अंडे का सफेद हिस्सा खाएं, उबले हुए अंडे सबसे अच्छे ऑप्शन हैं

अंडे खाने के फायदे

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके नियमित सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। अंडे में मौजूद ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होते हैं और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। अंडे में मौजूद विटामिन ए, बी12 और सेलेनियम इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं, जिससे शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

कितने अंडे खाना सही है?

अगर आपकी सेहत ठीक है, तो हफ्ते में 2-3 अंडे खाना एकदम सही है। अगर आपको पेट दर्द, अपच या किसी तरह की एलर्जी हो तो अंडे कम खाएं।डरने की जरूरत नहीं है। अगर सही मात्रा में खाएं और अपनी सेहत का ख्याल रखें, तो अंडा आपकी फिटनेस जर्नी का शानदार पार्ट बन सकता है!

Exit mobile version