News1India

Urfi Javed: सिम कार्ड से बनाई ऐसी ड्रेस, देखते ही लोग हँसने लगे, इस तरह बनाया उर्फी का मजाक

भई उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ो और लुक्स को लेकर ट्रोल होती रहती है.अगर उर्फी के कपड़ो और लुक्स की बात करे तो उनके कपडे सबसे अलग ही होते है। उन्हें कपडे क्या ही कहे अब। कभी रस्सी को ड्रेस बना लेती है तो कभी सिर्फ बालो को ही टॉप बना लेती है। उर्फी जावेद जैसा कोई नहीं है । कपड़ो और लुक्स के मामले में उन्हें तो कभी कोई टक्कर दे ही नहीं सकता। उर्फी अपने कपड़ो और लुक्स को लेकर हमेशा से सुर्खियों में होती हैं। उर्फी जावेद के नए लुक्स और एक्सपेरिमेंट का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. फैंस का इंतज़ार उर्फी ने खत्म कर दिया हैं।

सिम कार्ड से बनाया ड्रेस

एक बार फिर से उर्फी ने अपने फैंस को नई ड्रेस के और नए लुक के साथ सरप्राइज दे दिया है. अपने इस लुक की कुछ तस्वीरें उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी की हैं. शुक्रवार को भी उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है,इस लेटेस्ट लुक में उर्फी जावेद काफी बोल्ड लग रही है. उर्फी जावेद ने इस ड्रेस को सिम कार्ड से बनाया है. जिसे देख सब लोग हंस रहे हैं उर्फी को हर बार उनके कपड़ों के लिए जमकर ट्रोल किया जाता है,

जामतारा’ से इंस्पायर्ड

खैर छोड़ो उर्फी जावेद की तो बात ही अलग हैं। उन्हें क्या फर्क पड़ता हैं। कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं। उर्फी का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उर्फी जावेद का ये लुक नेटफ्लिक्स की बेब सीरीज ‘जामतारा’ से इंस्पायर्ड है. जैसे ही उर्फी की तस्वीर या वीडियो आती है तो वो बड़ी जल्दी से ही वायरल हो जाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उर्फी की यह ड्रेस एक हजार सिम कार्ड से बनी हुई है। फैंस को उर्फी का यह अंदाज काफी भा रहा है।

Exit mobile version