News1India

Varun Dhawan: फिल्म ‘भेड़िया’ का खतरनाक टीजर हुआ जारी, इस दिन होगा Trailer रिलीज़

लम्बे समय के बाद वरुण धवन अब बड़े परदे पर वापिसी करने जा रहे हैं। वरुण ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।हाल ही में वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भेड़िया’ का टीजर जारी हो गया है। इसके साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ होने की भी डेट से भी पर्दा हट चुका है। 19 अक्टूबर को ‘भेड़िया’ का ट्रेलर सामने आएगा। एक बात और बता दे आपको कि इसी दिन यानि 19 अक्टूबर को वरुण फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पुरे होने जा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ हमे अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी।

टीजर जारी

अगर फिल्म की बात करे तो फिल्म का पोस्टर और टीजर दोनों ही देखने में काफी खतरनाक है। ये फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को सिनेमघरों में देखने को मिलेगी। इस फिल्म को निर्देश कर रहे है निर्माता दिनेश विजन। इस निर्माता के साथ वरुण की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले वरुण धवन ने दिनेश के साथ फिल्म बदलापुर बनाई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रहीं। चलो तो अब इस फिल्म के बारे में जानते हैं।

कॉमेडी हॉरर फिल्म

ये फिल्म कॉमेडी हॉरर फिल्म हैं इस फिल्म ‘भेड़िया’ में अभिनय करने वाले अधिकतर कलाकर अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। और ये भी जान ले कि भेड़िया फिल्म की शूटिंग ज्यादातर अरुणाचल में की गई है। इस फिल्म के टीजर को वरुण धवन, कृति सेनन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। ‘भेड़िया’ में कृति सैनन एक वेट डॉक्टर के रूप में नजर आएंगी। तो आपने अब तक वरुण धवन की इस फिल्म का टीज़र देखा या नहीं ?

Exit mobile version