Site icon News1India

Viral Video: टीचर – स्टूडेंट के बीच की बोन्डिंग देख झूम उठे सभी, जमकर वायरल हो रहा डांस!

Viral Video: डांस के प्रति लोगों में भारी दीवानगी देखने को मिलती है. फिर चाहे वो कितने भी बड़े ओहदे पर क्यों न बैठे हों. सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग उम्र वर्ग के लोगों के डांस वीडियो अपलोड होते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. कभी सड़क पर तो कभी स्कूल में भी डांस प्रोग्राम आयोजित हो जाते हैं और बच्चे धमाकेदार डांस कर सबका दिल जीत लेते हैं. अभी फिर से एक डांस का वीडियो सामने आया है, जो स्कूल से जुड़ा हुआ है. वीडियो में एक टीचर स्कूल गर्ल्स के साथ क्लास में डांस कर रही है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि किसी स्कूल में एक टीचर अपनी गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ डांस कर रही है. वीडियो में सभी ‘कजरा मोहब्बत वाला’ सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं. सभी के एक्सप्रेशन इतने कमाल के हैं कि बस नजरें हटाना भी मुश्किल है. लोग इस वीडियो को देखने के बाद स्टूडेंट्स और टीचर की खास बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही यह छा गया है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो को manugulati11 नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हमारा अपूर्ण यादृच्छिक डांस शुद्ध आनंद के कुछ अविस्मरणीय क्षणों की ओर ले जाता है.” इस वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही फैन्स कॉमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं के जरिए अपना प्यार बरसा रहे हैं.

Exit mobile version