Yashasvi Jaiswal : भारतीय टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट में ऐतिहासिक मैराथन शतक लगाया। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर यह उनका पहला शतक था। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। भारतीय टीम की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने यह शतक छक्के के साथ पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी का यह चौथा शतक है। यशस्वी ने 297 गेंदों पर 161 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। यशस्वी के टेस्ट करियर का यह चौथा शतक था।
पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन (24 नवंबर) यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाने के तुरंत बाद अपने चिरपरिचित अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने हेलमेट उतारकर हाथ ऊपर कर दिए। यह देख भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम भी खुशी से उछल पड़ा। यशस्वी का शतक 205 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से आया। उन्होंने जोश हेजलवुड की गेंद पर अपर कट खेलकर शानदार अंदाज में यह उपलब्धि हासिल की। वैसे गौर करने वाली बात यह है कि यशस्वी ने जब भी टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है, उस दौरान वह 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने में सफल रहे हैं।
यशस्वी ने अपना पहला टेस्ट शतक पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने डोमिनिका में अपने डेब्यू पर 171 रन बनाए थे। फिर उन्होंने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विजाग टेस्ट में 209 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद यशस्वी ने फरवरी में ही इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में नाबाद 214 रन बनाए थे।
टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा छक्के
33 ब्रेंडन मैकुलम (2014)
35 यशस्वी जायसवाल (2024)*
26 बेन स्टोक्स (2022)
22 एडम गिलक्रिस्ट (2005)
22 वीरेंद्र सहवाग (2008)
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
101 – एमएल जयसिम्हा, ब्रिस्बेन, 1967-68
113 – सुनील गावस्कर, ब्रिस्बेन, 1977-78
101* – यशस्वी जायसवाल, पर्थ, 2024
भारत-ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अब तक क्या हुआ है?
इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की पहली दो पारियों में सभी 10 विकेट तेज़ गेंदबाज़ों ने लिए थे. पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज़्यादा 41 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और मिशेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए. जबकि हेजलवुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
यह भी पढ़ें : पंत के बाद जुरेल आउट, भारत का स्कोर पहुंचा 340 के पार
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम की ओर से बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। हर्षित राणा को 3 और मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क (26) सर्वोच्च स्कोरर रहे।