Saturday, November 8, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP सरकार का बड़ा कदम: यूपी में हथकरघा और वस्त्रोद्योग के लिए 1531 करोड़ का निवेश, 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश में संत कबीर के नाम पर टेक्सटाइल पार्क स्थापित होंगे। योगी सरकार का यह कदम 1531 करोड़ के निवेश और 22 लाख रोजगार के अवसरों के साथ राज्य के हथकरघा और वस्त्र उद्योग को नई पहचान देगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Textile Park
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Textile Park: उत्तर प्रदेश में हथकरघा और वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह योजना संत कबीर के नाम पर समर्पित होगी और इसका उद्देश्य न केवल राज्य की पारंपरिक वस्त्र संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। निवेश सारथी पोर्टल पर अब तक 659 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनके लिए लगभग 1,642 एकड़ भूमि की आवश्यकता है और कुल निवेश मूल्य 15,431 करोड़ रुपये अनुमानित है। इससे राज्य में करीब 22 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है। योजना के तहत पार्कों तक सड़क, बिजली और जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

टेक्सटाइल पार्क की रूपरेखा और उद्देश्य

योजना के तहत UP के अलग-अलग जिलों में कम से कम 50 एकड़ भूमि पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्कों में प्रसंस्करण उद्योगों के लिए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) की स्थापना अनिवार्य होगी। इसके अलावा, बाटन, जिप, लेबल, पैकेजिंग और वेयरहाउस जैसी गैर-सहायक इकाइयों के विकास की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल या नोडल एजेंसी के माध्यम से निवेश प्रस्तावों का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

RELATED POSTS

Allahabad High Court UP

UP में बेसिक शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी रद्द होने पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: ‘उत्पीड़न के समान’

October 28, 2025
CM Yogi

UP के श्रमिकों के लिए बंपर तोहफा! बेटी की शादी पर अब ₹85,000 तक की सहायता, ₹10,000 की सीधी वृद्धि

October 28, 2025

वैश्विक बाजार में यूपी की संभावनाएं

वर्तमान में वस्त्र और परिधान का वैश्विक बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह 2030 तक 23 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। भारत में इस क्षेत्र की सालाना वृद्धि दर 8 प्रतिशत है और उत्तर प्रदेश इस बढ़ते बाजार में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि UP की पारंपरिक हथकरघा और वस्त्र उत्पादों की समृद्ध धरोहर को सही दिशा में उपयोग करने पर न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक पहचान भी सुनिश्चित हो सकती है।

रोजगार और निर्यात पर प्रभाव

2023-24 में देश से लगभग 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर का वस्त्र और परिधान का निर्यात हुआ, जो कुल निर्यात का लगभग 9.6 प्रतिशत है। इस क्षेत्र का प्रदेश की जीडीपी में योगदान 1.5 प्रतिशत है। नई योजना के लागू होने से सीधे तौर पर लगभग 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन को इस योजना का मुख्य लक्ष्य बताते हुए अधिकारियों को तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

UP में आप भी बन सकते हैं बिजनेसमैन: योगी सरकार की स्कीम से मिलेगा 5 लाख का ब्याज मुक्त लोन

Tags: UP
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Allahabad High Court UP

UP में बेसिक शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी रद्द होने पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: ‘उत्पीड़न के समान’

by Mayank Yadav
October 28, 2025

UP Basic Teachers: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की स्थानांतरण (ट्रांसफर) पॉलिसी को रद्द करने के मामले...

CM Yogi

UP के श्रमिकों के लिए बंपर तोहफा! बेटी की शादी पर अब ₹85,000 तक की सहायता, ₹10,000 की सीधी वृद्धि

by Mayank Yadav
October 28, 2025

UP Girl Marriage Assistance Scheme: उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के लिए एक बड़ी वित्तीय राहत की घोषणा की गई...

CM Yogi UP

बाराबंकी से आजमगढ़ तक ‘केला क्रांति’! मुख्यमंत्री योगी ने क्लस्टर विकास के लिए दिया निर्देश।

by Mayank Yadav
October 15, 2025

UP Agri Commodity Cluster: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कृषि व्यवस्था को आत्मनिर्भर, टिकाऊ और डिजिटल...

UP

UP में सड़क हादसों पर मुआवजा पांच गुना बढ़ाने की तैयारी, हर आश्रित को मिलेगा हिस्सा

by Mayank Yadav
October 5, 2025

UP road accident: उत्तर प्रदेश सरकार अब सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों और घायलों को अधिक आर्थिक मदद देने...

UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

by Mayank Yadav
September 30, 2025

UP Paddy Procurement: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत...

Next Post
Delhi NCR weather update

Delhi NCR Weather Update: कब से लौटेगी बारिश उमस से मिलेगी राहत ,आएगा मौसम में बदलाव

Kanpur

“I Love मोहम्मद” बोर्ड विवाद: Kanpur में FIR से भड़का मुस्लिम फिर्का संग्राम, बरेली दरगाह ने जताई कड़ी आपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version