Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

यूपी में 3 लाख नौकरियों का प्लान, CM Yogi ने 400 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

यूपी में रोजगार और परिवहन में बड़ा कदम: सीएम योगी ने 400 नई बसों का शुभारंभ किया और बताया कि परिवहन निगम व नगर विकास विभाग मिलकर 3 लाख से ज्यादा नौकरियां दे सकते हैं, साथ ही सेवाएं CSC पर उपलब्ध होंगी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 7, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
CM Yogi UP
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश में परिवहन और रोजगार क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में 400 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम और नगर विकास विभाग मिलकर 3 लाख से अधिक नौकरियां प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। सीएम ने यह भी बताया कि अब 1.50 लाख जनसेवा केंद्रों (CSC) पर परिवहन विभाग की 49 से अधिक सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। उनका कहना था कि गांव-गांव बसें चलाकर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा सकते हैं। इसमें निजी क्षेत्रों की भागीदारी से प्रतिस्पर्धा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

लखनऊ की रात रोशन हुई काशी रुद्रास की शान से, मेरठ मावेरिक्स को 8 विकेट से धूल चटाई, सीएम योगी भी स्टेडियम में रोमांच में झूमे!

मुख्यमंत्री ने 400 बसों में 8 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, 16 इलेक्ट्रिक बस, 1 रेट्रोफिट इलेक्ट्रिक बस, 10 सीएनजी बस, 2 एसी बस, 20 टाटा बस और 43 आशयर बसों को शामिल किया। इन सभी बीएस-6 मानक की बसों का उद्देश्य प्रदेश में सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सेवा सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, रोड-सेफ्टी के लिए 11 इंटरसेप्टर वाहनों को भी रवाना किया गया।

RELATED POSTS

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

November 10, 2025
CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

November 10, 2025

CM Yogi ने कोरोनाकाल और महाकुंभ के दौरान परिवहन निगम की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब संवेदनशील मार्गों पर 70 नए इंटरसेप्टर वाहन तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, IIT खड़गपुर के साथ MoU के तहत हॉटस्पॉट की पहचान, स्पीड मैनेजमेंट, सुरक्षित कॉरिडोर और प्रवर्तन आधारित सुधार पर काम किया जाएगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विशेष सचिव पीके सिंह, परिवहन आयुक्त बीएन सिंह और परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी का यह प्रयास प्रदेश के परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Tags: CM Yogi
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

CM Yogi Order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन...

CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

by Gulshan
November 10, 2025

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित...

CM Yogi

श्रमिकों की बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: शादी पर अब ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता

by Mayank Yadav
November 6, 2025

CM Yogi worker daughter marriage grant: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा...

CM Yogi Govt

सहरसा में चला CM Yogi का जादू, भगवा सैलाब देख विपक्ष के उड़े होश! एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Saharsa: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार...

CM Yogi

CM Yogi की खुली चुनौती: ‘बिहार किसी के बाप की बपौती नहीं!’ जंगलराज के गुंडों का दानपुर में ठोंका ताबूत

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Bihar elections: विकास बनाम विनाश की महाजंग में, उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

Next Post
Maharashtra News

गणेश पंडाल में खेलते बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, बैचेनी के बाद मां की गोद में जाकर थमी सांसे

Lucknow BSP meeting

Lucknow में मायावती की बड़ी बैठक, आकाश आनंद और ससुर अशोक सिद्धार्थ नदारद, संगठन को लेकर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version