• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Assembly Election 2022: तीसरे चरण की हॉट सीटों पर कड़ा मुकाबला, चाचा-भतीजे समेत कई दिग्गजों की साख दाव पर

by Zeeshan Farooqui
February 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राजनीति, राज्य, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज तीसरे चरण के मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 16 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों पर कुल 627 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज EVM में कैद हो जाएगा। इस चरण में 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे है। आज प्रदेश के तीसरे चरण में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, एसपी सिंह बघेल, लुईस खुर्शीद, सतीश महाना, रामवीर उपाध्याय और पूर्व आईपीएस असीम अरुण की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

तीसरे चरण की हॉट सीटें

1- करहल विधानसभा सीट

Related posts

Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि आज, नेताजी के वो बयान जिससे मचा था राजनीतिक बवाल

October 10, 2024
Aparna Yadav

भाजपा से नाराजगी के बीच पति के साथ की CM योगी से मिलने पहुंची, मुलायम सिंह यादव की बहू Aparna Yadav

September 10, 2024

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव मैदान में है। वही उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार में मंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी वापस कर लिया था और अखिलेश यादव को समर्थन दिया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने कुलदीप नारायण को अपना प्रत्याशी उतारा है। हालांकि मुख्य मुकाबला अखिलेश यादव और भाजपा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के बीच ही माना जा रहा है।

2- जसवंतनगर विधानसभा सीट

इटावा जनपद की जसवंतनगर विधानसभा सीट से कभी सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ते थे। लेकिन बाद में उन्होंने इस सीट को अपने भाई शिवपाल यादव के लिए छोड़ दिया। पिछले 5 चुनाव से इस सीट से शिवपाल यादव विधायक हैं। इस बार उन्होंने अपनी पार्टी से नहीं बल्कि सपा की साइकिल चुनाव चिन्ह से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने इस विधानसभा सीट से विनय शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने विजेंद्र कुमार को इस सीट पर उतारा है वही कांग्रेस ने शिवपाल यादव को समर्थन दिया है। हालांकि इस सीट पर इस बार शिवपाल यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

3- महाराजपुर विधानसभा सीट

कानपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट से प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना चुनाव मैदान में हैं। वह पिछले 7 चुनावों से विधायक हैं। इस विधानसभा सीट से वह आठवीं बार विधायक बनने के लिए चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने फतेह बहादुर सिंह गिल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

4- फर्रुखाबाद सदर सीट

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव मैदान में है। पिछले तीन चुनावों से लुईस खुर्शीद को चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले 2002 में फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा सीट से वह विधायक चुनी जा चुकी हैं। लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। इस बार फर्रुखाबाद सदर विधानसभा सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक सुनील द्विवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने सुमन मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। इस बार लुईस खुर्शीद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

5- सादाबाद विधानसभा सीट

बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने आचार संहिता लगने से पहले भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं बीजेपी ने उन्हें हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह हाथरस के बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में रहे हैं। वहीं इस सीट पर उनका मुकाबला सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने इस जीत से अरविंद शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

6- कन्नौज सदर विधानसभा सीट

पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण कन्नौज सदर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही वीआरएस लेकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वह दलित चेहरा माने जाते हैं। वहीं भाजपा ने उन्हें कन्नौज सदर विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अनिल दोहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी से समरजीत दोहरे चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से रीता देवी को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के साथ माना जा रहा है।

7- कल्याणपुर विधानसभा सीट

कानपुर जनपद की कल्याणपुर विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नीलिमा कटिहार बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में है। वहीं इस सीट से सपा ने पूर्व विधायक सतीश निगम को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने विकास दुबे के साथ एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है।

8- सिरसागंज विधानसभा सीट

मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले भाजपा में शामिल हो गए। वहीं उन्हें बीजेपी ने सिरसागंज विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ सर्वेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

Tags: Aseem ArunFarrukhabad Sadar Assembly SeatHariom YadavKalyanpur Assembly SeatKannauj Sadar Assembly SeatLouise KhurshidMaharajpur Assembly SeatMulayam Singh YadavNilima KatiharRamveer UpadhyaySadabad Assembly SeatSalman KhurshidSirsaganj Assembly SeatUttar Pradesh Assembly Election 2022
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Coronavirus Cases Today: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार 968 नए मामले आए सामने, 673 लोगों की गई जान

Next Post

कनाडा में अचानक 3 कॉलेज बंद होने से फंसे हजारों भारतीय स्टूडेंट्स, भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी

Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि आज, नेताजी के वो बयान जिससे मचा था राजनीतिक बवाल

by Akhand Pratap Singh
October 10, 2024
0

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: समाजवादी राजनीति के प्रमुख नेता मुलायम सिंह यादव की आज (10 अक्टूबर) दूसरी पुण्यतिथि है। जब...

Aparna Yadav

भाजपा से नाराजगी के बीच पति के साथ की CM योगी से मिलने पहुंची, मुलायम सिंह यादव की बहू Aparna Yadav

by Kirtika Tyagi
September 10, 2024
0

CM Yogi : मुलायम सिंह यादव की Aparna Yadav यादव को हाल ही में अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश राज्य...

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: सलमान खुर्शीद और उनकी भतीजी पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज

by Akhand Pratap Singh
April 30, 2024
0

Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के चिलांका मोहल्ले में सोमवार शाम को इंडियन एलायंस के...

महिला आरक्षण बिल पर पिता मुलायम सिंह यादव की राह पर चले सपा प्रमुख अखिलेश

महिला आरक्षण बिल पर पिता मुलायम सिंह यादव की राह पर चले सपा प्रमुख अखिलेश, पिछड़ों के लिए अलग आरक्षण की उठाई मांग

by Saurabh Chaturvedi
September 20, 2023
0

नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पिता स्व. मुलायम सिंह यादव के राह पर...

Next Post

कनाडा में अचानक 3 कॉलेज बंद होने से फंसे हजारों भारतीय स्टूडेंट्स, भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी

UPCA
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

September 29, 2025
Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

September 29, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version