• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP electricity workers का आंदोलन तेज: 29 मई का कार्य बहिष्कार स्थगित, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों ने 29 मई से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया है, लेकिन निजीकरण के खिलाफ आंदोलन और तेज होगा। देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान, चेयरमैन पर कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

by Mayank Yadav
May 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP electricity workers protest: उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने 29 मई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया है, लेकिन निजीकरण के खिलाफ उनका आंदोलन और तीव्र होगा। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, प्रदर्शन और विरोध जारी रहेंगे। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स ने पूरे देश में प्रदर्शन का आह्वान किया है। यदि पूर्वांचल या दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की कोई प्रक्रिया शुरू की गई, तो सीधी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संघर्ष समिति ने चेयरमैन पर जनविरोधी फैसले थोपने और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगाया है।

कार्य बहिष्कार स्थगित, प्रदर्शन रहेगा जारी

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार को बैठक कर यह निर्णय लिया कि निजीकरण विरोधी आंदोलन को तेज किया जाएगा लेकिन 29 मई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को स्थगित रखा जाएगा। समिति ने बताया कि पिछले 181 दिनों से कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते अब तक पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का टेंडर नहीं हो पाया है।

Related posts

UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
UP Poster

पोस्टर से पलटवार: योगी-अखिलेश-राहुल आमने-सामने, यूपी में ‘आई लव’ सियासत गरमाई

September 29, 2025

वहीं, नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स ने एलान किया है कि 29 मई को देश के सभी जिलों और परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन होगा। अगर यूपी सरकार निजीकरण की ओर कोई कदम उठाती है, तो पूरे देश के 27 लाख बिजलीकर्मी सड़क पर उतरेंगे।

चेयरमैन पर भड़के इंजीनियर, मीटिंग का बहिष्कार

संघर्ष समिति ने UP पॉवर कॉरपोरेशन चेयरमैन पर आरोप लगाया है कि उनके धमकी भरे बयानों से ऊर्जा निगमों में गहरा असंतोष है। मंगलवार शाम चेयरमैन द्वारा बुलाई गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग का अभियंताओं ने बहिष्कार कर दिया। समिति का आरोप है कि चेयरमैन अब कर्मचारियों का वेतन और पदोन्नति वेतनमान रोकने की धमकी दे रहे हैं, जो कि औद्योगिक अशांति को जन्म दे रहा है।

समिति ने यह भी कहा कि चेयरमैन हड़ताल का वातावरण खुद बना रहे हैं, जबकि कर्मचारियों की ओर से कोई हड़ताल नोटिस तक नहीं दी गई। पिछले छह महीने में तीसरी बार ग्रिड और अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर शासन को गुमराह किया गया है।

बिजलीकर्मियों का स्पष्ट संदेश, कोई छेड़छाड़ नहीं सहेंगे

UP संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि बिजली कर्मियों के वेतनमान या सेवा शर्तों में कोई छेड़छाड़ की गई, तो तीखी प्रतिक्रिया दी जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबन्धन की होगी। संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं को अटेंड किया जाएगा, और अस्पताल, रेलवे, जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।

UP संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एलान किया कि पॉवर कारपोरेशन की सभी बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा और किसी जनविरोधी निर्णय का पालन नहीं किया जाएगा। निजीकरण के विरुद्ध यह संघर्ष अब और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेगा।

कहानी डॉ अनुष्का तिवारी की, जानिए ’घोस्ट सर्जन’ ने कैसे लोगों के सिर पर उगाई मौत की फसल

Tags: UP
Share196Tweet123Share49
Previous Post

देशभर में मौसम का बदला मिजाज: कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, दिल्ली में कल से राहत के आसार

Next Post

Noida में क्या हुआ! 14वीं मंजिल से गिरा युवक, फिर भी जिंदा — पेट से बाहर आईं आंतें, हड्डियां टूटीं, लेकिन बच गया

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

by Mayank Yadav
September 30, 2025
0

UP bank accounts RBI guidelines: उत्तर प्रदेश के बैंकों में वर्षों से निष्क्रिय पड़े करोड़ों खातों और लाखों लॉकरों के...

UP Poster

पोस्टर से पलटवार: योगी-अखिलेश-राहुल आमने-सामने, यूपी में ‘आई लव’ सियासत गरमाई

by Mayank Yadav
September 29, 2025
0

UP poster war: उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर से शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े राजनीतिक पोस्टर वॉर...

UP

UP में भड़का धार्मिक विवाद: ‘आई लव मुहम्मद’ से ‘आई लव सनातन’ तक, अयोध्या और बरेली में बवाल

by Mayank Yadav
September 26, 2025
0

UP religious dispute: उत्तर प्रदेश में धार्मिक नारों और पोस्टरों को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है।...

UP

UP के 5वें सरकारी अस्पताल में अब किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा, प्रयागराज के मरीजों को बड़ी राहत

by Mayank Yadav
September 18, 2025
0

UP Kidney Transplant: उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। अब प्रयागराज के मोतीलाल...

Next Post
Noida

Noida में क्या हुआ! 14वीं मंजिल से गिरा युवक, फिर भी जिंदा — पेट से बाहर आईं आंतें, हड्डियां टूटीं, लेकिन बच गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

September 29, 2025
Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

September 29, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version