Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Board Result 2025 : प्रयागराज की छात्रा महक ने यूपी बोर्ड 12वीं में किया टॉप, दूसरे स्थान पर पहली बार रहे चार मेधा

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए तो वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र पास हुए, प्रयागराज की महक ने 12वीं में किया टॉप।

Vinod by Vinod
April 25, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में टॉप करते हुए छात्रा महक जायसवाल ने बाजी मारी है। महक ने इंटरमीडिएट में 97.80 फीसदी अंक पाकर जिले और माता पिता का नाम रोशन किया है। महक प्रयागराज की रहने वाली हैं। छात्रा ने बताया कि उसके इस परिणाम का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को जाता है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12ः30 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की गई। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यूपी 10वीं बोर्ड में जालौन जिला के यशप्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि, 12वीं में प्रयागराज की महक जयसवाल ने 97.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

RELATED POSTS

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह बने टॉपर, जानिए मेधा क्यों बनना चाहता है कलेक्टर

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह बने टॉपर, जानिए मेधा क्यों बनना चाहता है कलेक्टर

April 25, 2025
UP Board Result 2025 Live : शुक्रवार को जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, एग्जाम में फेल छात्र ऐसे हो सकेंगे पास

UP Board Result 2025 Live : शुक्रवार को जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, एग्जाम में फेल छात्र ऐसे हो सकेंगे पास

April 25, 2025

यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं की प्रदेश टॉपर महक ने बताया कि नियमित पढ़ाई और टीचर्स के सहयोग से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। छात्रा ने बताया कि वह घर पर हरदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। कभी ट्यूशन नहीं लिया। बड़े भाई और माता-पिता ने सहयोग किया। छात्रा ने कहा कि वह आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। आगे की पढ़ाई को लेकर वह अभी से तैयारी में जुट गई है।

बता दें, यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं में करीब 54.38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परिक्षा दी थी। 10वीं के लिए 26.98 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 27.40 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था।

यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं में महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि साक्षी ने 96.80 फीसदी अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहीं। आदर्श यादव भी 96.80 फीसदी अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। साथ ही 96.80 फीसदी अंक लाकर शिवानी सिंह भी दूसरे स्थान पर रहीं। अनुष्का सिंह भी 96.80 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। मोहिनी 96.40 फीसदी अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर रहे यश प्रताप सिंह को 97.83 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में द्वितीय स्थान पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव रहे। दोनों को 97.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। अंशी शिवाजी एस एन आई सी कटरा एस खान, इटावा की छात्रा हैं, जबकि अभिषेक कुमार यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसनेहीघाट, बाराबंकी के छात्र हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं में तीसरे स्थान पर तीन छात्र-रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता रहे हैं। उन्हें 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। रितु गर्ग डॉक्टर डी पी एस वीएमआईसी, बिलारी, मुरादाबाद की छात्रा हैं। अर्पित वर्मा बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर, बिलौली बाजार, सीतापुर के छात्र हैं और सिमरन गुप्ता भी स्वर्गीय श्रीमती आरकेडीआईसी उमरी, जालौन की छात्रा हैं।

Tags: Result will come on 25th AprilUP Board Exam 2025UP Board Exam Result
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह बने टॉपर, जानिए मेधा क्यों बनना चाहता है कलेक्टर

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह बने टॉपर, जानिए मेधा क्यों बनना चाहता है कलेक्टर

by Vinod
April 25, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट 25 अपैल 2025 को घोषित हो गया है। बोर्ड परीक्षा...

UP Board Result 2025 Live : शुक्रवार को जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, एग्जाम में फेल छात्र ऐसे हो सकेंगे पास

UP Board Result 2025 Live : शुक्रवार को जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, एग्जाम में फेल छात्र ऐसे हो सकेंगे पास

by Vinod
April 25, 2025

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट UP Board Exam Result 2025 शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर घोषित...

UP Board Exam Result : ‘लीक’ हो गई डेट, जानिए कब आ रहा यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट

UP Board Exam Result : ‘लीक’ हो गई डेट, जानिए कब आ रहा यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट

by Vinod
April 24, 2025

प्रयागराज। UP Board 10th, 12th Result 2025 --- इंतजार की घड़ियां हुई खत्म। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट बनकर...

UP Board Exam 2025

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू.. 54.37 लाख छात्र देंगे एग्जाम, नकल पर सख्त कार्रवाई.. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

by Akhand Pratap Singh
February 24, 2025

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से...

UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा

UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा

by Vinod
February 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय...

Next Post
RCB IPL 2025

RCB को 14 साल बाद मिली IPL में ऐतिहासिक विजय, ये पल कैसे बना यादगार ?

Pakistan, Khwaja Asif

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा कबूलनामा, कहा- अमेरिका के कहने पर पाल रहे थे आतंकवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version