• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP Budget 2025 : यूपी के बजट में आम जनता को सौगात, इन योजनाओं को मिलेगा फंड, जानें क्या-क्या शामिल

UP Budget 2025 : योगी आदित्यनाथ सरकार का मुख्य जोर प्रदेश में विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर है, इसलिए इस बार के बजट में इन क्षेत्रों के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित किए जाने की संभावना है।

by Kirtika Tyagi
February 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Budget 2025 : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है. बताया जा रहा है, कि विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी यानी मंगलवार से शुरू होने वाला है, जिसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। 20 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार का बजट पेश करेंगे। ऐसे में अनुमान है कि इस बार सरकार विकास कार्यों के लिए करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है, जिससे प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी। यह राशि मौजूदा वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए मिले बजट से लगभग 22 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है।

योगी आदित्यनाथ सरकार का मुख्य जोर प्रदेश में विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर है, इसलिए इस बार के बजट में इन क्षेत्रों के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित किए जाने की संभावना है। मध्यकालिक, राजकोषीय पुन संरचना नीति के तहत वित्त विभाग ने आने वाले वर्षों 2025-26, 2026-27 और 2027-28 के बजट का अनुमान तैयार किया है। इसके अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल बजट का आकार लगभग 8.10 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है।

Related posts

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

February 20, 2025
UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

February 20, 2025

कुल बजट का यह है आंकड़ा

प्रदेश सरकार के कुल बजट का यह आंकड़ा चालू वित्तीय वर्ष के मूल बजट, यानी 7.36 लाख करोड़ रुपये से लगभग 74 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है। वर्ष 2024-25 में यूपी सरकार ने 7.36 लाख करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया था।

वित्त विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के कुल 8.10 लाख करोड़ रुपये के बजट में से सरकार 5.85 लाख करोड़ रुपये राजस्व व्यय (revenue expenditure) के रूप में आवंटित करेगी, जिसमें वेतन, पेंशन, ब्याज और अन्य मद शामिल होंगे। वहीं, विकास कार्यों के लिए पूंजीगत व्यय के तहत 2.25 लाख करोड़ रुपये तक आवंटित किए जाने की संभावना है। इस दौरान सरकार के कुल खर्च 8.10 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि कई सोर्स से होने वाली कुल रेवेन्यू जनरेशन 8.06 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

2023 में कैसा था बजट 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साल 2023 में विधानसभा में 6,90,242.43 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। ऐसे में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला कल्याण, शिक्षा, किसानों और युवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए बड़े पैमाने पर धनराशि आवंटित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था से विकास को नई दिशा मिली है।

बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत बजट, प्रदेश के तेजी से हो रहे समग्र और सर्वसमावेशी विकास के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की मजबूत नींव रखने वाला है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दोगुने से अधिक हो गई है और राज्य की GDP में भी वृद्धि हुई है।

Tags: UP Budget 2025
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Bollywood news : ‘जाट’ film पर आया बड़ा update इसमें एक दो नहीं कई हैं हीरोइन, जानिए कब होगी रिलीज

Next Post

Mahakumbh 2025: महाकुंभ बढ़ रहा अपने अंतिम पड़ाव पर, ममता से लेकर मोनालिसा तक ये महिलाये बनी रही आकर्षण का केंद्र

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

by Akhand Pratap Singh
February 20, 2025
0

UP Budget 2025:  उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के...

UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

by Akhand Pratap Singh
February 20, 2025
0

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व चल रही सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2025-26...

UP Budget 2025 farmers

UP Budget 2025: 3 करोड़ किसानों को 80 हजार करोड़ रुपये की सम्मान निधि समेत मिली ये सौगातें

by Manish Pandey
February 20, 2025
0

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6...

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

by Sadaf Farooqui
February 20, 2025
0

UP Government Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। वित्त...

Next Post
Mahakumbh 2025: महाकुंभ बढ़ रहा अपने अंतिम पड़ाव पर, ममता से लेकर मोनालिसा तक ये महिलाये बनी रही आकर्षण का केंद्र

Mahakumbh 2025: महाकुंभ बढ़ रहा अपने अंतिम पड़ाव पर, ममता से लेकर मोनालिसा तक ये महिलाये बनी रही आकर्षण का केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version