Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बजट में दिखेंगी योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट सत्र 18 फरवरी से 11 दिनों तक चलेगा। इस बार परिवहन और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का जोर रहेगा। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को सत्ता में आठ साल पूरे करेंगे।

Anurag Chaddha by Anurag Chaddha
February 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Budget 2025 yogi adityanath

UP Budget 2025 yogi adityanath

492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनुराग चड्ढा: विकास की नई संभावनाओं और उम्मीदों के साथ योगी सरकार वर्ष 2025 का आम बजट पेश करने जा रही है. 18 फरवरी से 11 दिनों तक चलने वाले बजट सत्र में योगी आदित्यनाथ के शासन की आठ साल की उपलब्धियों का लेखा जोखा होगा, वहीं प्रदेश में दो साल बाद होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की झलक भी दिखेगी. शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा, परिवहन, सहित तमाम योजनाओं की घोषणा और प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप भी तैयार होगा.

11 दिनों तक चलेगा बजट सत्र

प्रदेश सरकार का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 11 दिनों तक चलेगा. विधानसभा सचिवालय ने बाकायदा 5 मार्च तक का पूरा कार्यक्रम घोषित किया है. 20 फरवरी को सदन में बजट पेश होगा. बजट में प्रदेश में नए एक्सप्रेस वे का विस्तार, गंगा एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे,  गाजियाबाद से कानपुर तक बनने वाले ग्रीन एक्सप्रेस वे सहित तमाम परियोजनाओं पर फोकस रहेगा. इसके अलावा एनसीआर में फिल्म सिटी, औद्योगिक परियोजनाएं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कार्य प्रगति, स्वास्थ्य शिक्षा व महिला सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दिखेगी.

RELATED POSTS

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

February 20, 2025
UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

February 20, 2025

धार्मिक स्थलों का विकास व पर्यटन

अयोध्या व काशी में पर्यटन की तमाम संभावनाओं के अलावा इस आम बजट में मथुरा में जन्म स्थान को लेकर भी सरकार इस बार रोडमैप तैयार कर सकती है.

महाकुंभ की दिखेगी झलक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के सभी मंत्रियों ने जिस उत्साह के साथ महाकुंभ प्रयागराज में काम किया है उसकी झलक इस बार आम बजट के दौरान देखने को मिलेगी. स्वयं योगी आदित्यनाथ ने कई बार कहा है कि महाकुंभ के कारण अर्थवव्यस्था मजबूत हुई है और उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है.

बजट सत्र से उम्मीदें

  • ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और संभावनाएं
  • रोजगार के नए साधन विकसित करने पर जोर
  • बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना व सुधार
  • कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोर
  • प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए नीतियों में बदलाव
  • अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को और मजबूत करना
  • महिला सुरक्षा पर सख्ती, संसाधनों की उपलब्धता
  • नई शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षिक साधन की उपलब्धता
  • डिजिटलीकरण पर जोर, टेक्नोलॉजी के लिए संसाधन
  • परिवहन सुविधाओं को सुचारू और मजबूत करने पर जोर

आठ साल की उपलब्धियों पर होंगे कार्यक्रम

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद पर आठ साल पूरे करेंगे,इसी के साथ वह लगातार मुख्यमंत्री रहने का एक रिकॉर्ड भी बना लेंगे. योगी मॉडल को इस समय पूरे देश में सराहा जा रहा है. इसे और अधिक व्यापक और विस्तारीकरण के लिए सरकार आठ साल की इस उपलब्धि को जश्न के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है.बजट सत्र के बाद सरकार की ओर से जिला स्तर पर कार्यक्रम करके सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की योजना है.

Tags: CM Yogi aadityanathUP Budget 2025
Share197Tweet123Share49
Anurag Chaddha

Anurag Chaddha

Related Posts

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

by Akhand Pratap Singh
February 20, 2025

UP Budget 2025:  उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के...

UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

by Akhand Pratap Singh
February 20, 2025

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व चल रही सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2025-26...

UP Budget 2025 farmers

UP Budget 2025: 3 करोड़ किसानों को 80 हजार करोड़ रुपये की सम्मान निधि समेत मिली ये सौगातें

by Manish Pandey
February 20, 2025

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6...

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

by Sadaf Farooqui
February 20, 2025

UP Government Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। वित्त...

UP CM Yogi Adityanath and FM Suresh Khanna

UP Budget: उत्तर प्रदेश में बनेगा बेंगलुरु जैसा आईटी हब, AI सिटी की होगी की स्थापना

by Manish Pandey
February 20, 2025

UP Budget: योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का...

Next Post
UP B.Ed JEE

यूपी में शुरू हो गए UP B.Ed JEE के लिए आवेदन, क्या है प्रक्रिया और योग्यता? एक क्लिक में पढ़ लें कंप्लीट डिटेल

10 दिन चलने वाली किफायती स्मार्टवॉच, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें क्या है इसकी खासियत ?

10 दिन चलने वाली किफायती स्मार्टवॉच, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें क्या है इसकी खासियत ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version