Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे, सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 5 फरवरी को यहां मतदान होगा जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 4, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Byelection
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Byelection: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 5 फरवरी को यहां मतदान होगा जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव (UP Byelection) में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच देखने को मिल रहा है।

समाजवादी पार्टी ने यहां सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है जबकि बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन किया है जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

RELATED POSTS

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

June 25, 2025
Ayodhya

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

June 25, 2025

उपचुनाव की तैयारियां पूरी

सोमवार शाम से मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी राज करण नैयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

  • 210 मतदान स्थलों की वेब कास्टिंग की जाएगी।
  • 25 मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
  • 71 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
  • 9 उड़नदस्ता टीमें और 09 स्टेटिक निगरानी टीमें तैनात की गई हैं।
  • 6 वीडियो निगरानी टीमें भी रहेंगी।
  • 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और 04 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात होंगे।
  • 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सिविल पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

यह भी पढ़े: अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

मिल्कीपुर सीट पर कुल कितने मतदाता 

  • कुल मतदाता: 3,70,829
  • पुरुष मतदाता: 1,92,984
  • महिला मतदाता: 1,77,838
  • थर्ड जेंडर मतदाता: 07
  • नए युवा मतदाता: 4,811
  • कुल मतदान केंद्र: 255
  • कुल मतदेय स्थल: 414

इस उपचुनाव में 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनके भाग्य का फैसला मतदाता 5 फरवरी को करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि सपा और बीजेपी की सीधी टक्कर में जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है।

Tags: ayodhyaUP Byelection
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

by Mayank Yadav
June 25, 2025

Ayodhya Medical College: उत्तर प्रदेश के Ayodhya मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत के मामले ने एक...

Ayodhya

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

by Mayank Yadav
June 25, 2025

Ayodhya minor misconduct: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक...

Ayodhya CCTV project

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

by Akhand Pratap Singh
June 14, 2025

अयोध्या, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट...

Ayodhya

Ayodhya में जमीन खरीदना हुआ महंगा: सर्किल रेट में 200% तक की बढ़ोतरी, तिहुरा मांझा सबसे ऊंचे दाम पर

by Mayank Yadav
June 9, 2025

Ayodhya circle rate: अयोध्या में जमीन की खरीद-बिक्री अब पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई है। आठ साल बाद...

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

by Vinod
June 5, 2025

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूति अयोध्या में रामलला का भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण होने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का...

Next Post
Shein returns to India

Business news : आखिर क्यों मुकेश अंबानी ने गुपचुप लॉन्च कर दी 2020 में बैन की गई चाइनीस ऐप

2400 साल पहले इस शख्स को हुआ था कैंसर, जानिए करोड़ों लोगों को मौत देने वाले मर्ज की कब आ रही ‘दवा’

2400 साल पहले इस शख्स को हुआ था कैंसर, जानिए करोड़ों लोगों को मौत देने वाले मर्ज की कब आ रही ‘दवा’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version