Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP Census 2027 का रोडमैप तैयार: दो चरणों में होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा कलेक्शन

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 दो चरणों में होगी। पहले मकानों की, फिर लोगों की जातिसहित गणना की जाएगी। यह प्रक्रिया 2026-27 में पूरी होगी और पहली बार मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल रूप से आंकड़े जुटाए जाएंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 17, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Census 2027
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस जनगणना को दो चरणों में वर्ष 2026 और 2027 में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में मकानों की सूची और गिनती होगी, जबकि दूसरे चरण में हर व्यक्ति की गणना की जाएगी। यह पहली बार होगा जब जाति आधारित आंकड़े भी जनगणना के तहत एकत्र किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिसमें मोबाइल ऐप के जरिए आंकड़ों का संग्रह होगा। जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात कर इसकी विस्तृत जानकारी दी और प्रदेश स्तर पर सभी तैयारियों का खाका साझा किया।

पहले मकान, फिर व्यक्ति की गिनती

UP Census 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहला चरण मई-जून 2026 के बीच चलेगा, जिसमें मकानसूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की जातिसहित गणना की जाएगी। पुनरीक्षण की प्रक्रिया 1 मार्च से 5 मार्च तक चलेगी। बेघर लोगों की गणना 28 फरवरी की शाम को की जाएगी, जो देशभर में एक साथ होगी।

RELATED POSTS

No Content Available

छह लाख कार्मिकों की तैनाती, व्यापक तैयारी

उत्तर प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या इस समय लगभग 25.70 करोड़ है। इसे ध्यान में रखते हुए करीब 6 लाख कर्मी जनगणना में लगाए जाएंगे, जिनमें 5 लाख प्रगणक, 84 हजार सुपरवाइज़र और 12 हजार अधिकारी शामिल हैं। सभी को दोनों चरणों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस जनगणना के तहत राज्य के 18 मंडल, 75 जनपद, 350 तहसील, 17 नगर निगम, 745 अन्य शहरी निकाय, 21 छावनी परिषद और 57,694 ग्राम पंचायतों में फैले 1 लाख 4 हजार से अधिक गांवों की गिनती की जाएगी।

जातीय आंकड़े पहली बार, तकनीक का प्रयोग

स्वतंत्रता के बाद पहली बार जाति आधारित जनगणना होगी, जिसमें हर परिवार के प्रत्येक सदस्य की जाति की जानकारी दर्ज की जाएगी। यह कार्य दूसरे चरण में वर्ष 2027 में किया जाएगा। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। मोबाइल ऐप के जरिए प्रगणक अपने निजी मोबाइल पर डेटा एकत्र करेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल भी तैयार किया है, जिससे ग्राम या वार्ड स्तर तक की निगरानी रीयल टाइम में की जा सकेगी।

हुकूमत का नशा: ‘तुम 2800 ग्रेड पे वाले, मैं 5400 ग्रेड पे का PCS’, SHO का कॉलर पकड़कर धमकाया — अमेठी का वीडियो वायरल

Tags: UP Census 2027
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post

मार्कर से लिखा सुसाइड नोट, जहरीली दवा से दी जान: बागपत में दहेज पीड़िता मनीषा की दर्दनाक कहानी

Rumble Strips: हाइवे पर बनी सफेद पट्टियां क्यों करती हैं आवाज़? जानिए क्या है रंबल स्ट्रिप्स का राज़

Rumble Strips: हाइवे पर बनी सफेद पट्टियां क्यों करती हैं आवाज़? जानिए क्या है रंबल स्ट्रिप्स का राज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version