Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

DNA विवाद पर गरमाई यूपी की सियासत: ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार

डीएनए को लेकर शुरू हुआ यह सियासी विवाद अब सामाजिक और वैचारिक बहस का रूप ले चुका है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा किस राजनीतिक दिशा में जाता है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DNA controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी जंग ने जोर पकड़ लिया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच DNA को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। पाठक द्वारा सपा के डीएनए पर की गई टिप्पणी के बाद जहां समाजवादी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई, वहीं अब ब्रजेश पाठक ने स्थिति स्पष्ट करते हुए अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी किसी व्यक्ति विशेष के डीएनए पर नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के ‘चाल, चरित्र और चेहरे’ पर थी। यह विवाद जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीतिक नैतिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

“अखिलेश यादव जी, आप डीएनए के सवाल पर बहुत भड़के हुए हैं। मैने ये कह क्या दिया कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ख़राबी है, आप आपे से उसी तरह बाहर हो गए जैसे दस साल पहले यूपी की सत्ता से बाहर हो गए थे। आप इस बात को समझिए कि डीएनए में खराबी से हमारा मतलब किसी व्यक्ति विशेष से नहीं,…

— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) May 19, 2025

RELATED POSTS

DNA

DNA विवाद की गर्मी फिर बढ़ी: ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दी ‘थीसिस’ पढ़ने की सलाह, उठाए गंभीर सवाल

May 20, 2025
विकास दुबे का नाम लेकर Akhilesh Yadav ने किया पलटवार, CM योगी आदित्यनाथ भी करवाएं अपने DNA की जांच

विकास दुबे का नाम लेकर Akhilesh Yadav ने किया पलटवार, CM योगी आदित्यनाथ भी करवाएं अपने DNA की जांच

December 5, 2024

सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत ब्रजेश पाठक के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के DNA में खोट है। इस बयान के बाद सपा के मीडिया सेल ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जो बाद में भारी आलोचना के बाद हटाई गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे मर्यादाहीन बताते हुए पाठक को यदुवंशियों के डीएनए पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी।

पाठक का स्पष्टिकरण और हमला

सोमवार की सुबह ब्रजेश पाठक ने एक और पोस्ट कर स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष के DNA की बात नहीं की। उन्होंने लिखा, “सपा की राजनीति जातिवाद और तुष्टीकरण पर टिकी रही है। मुस्लिम तुष्टीकरण समाजवादी पार्टी का केन्द्रीय एजेंडा रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने सपा पर दलितों के अधिकार कुचलने और समाज को बांटने का आरोप लगाया।

वोट बैंक की राजनीति का आरोप

ब्रजेश पाठक ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए आतंकियों से जुड़े 14 मामले वापस लिए थे, जो उनकी तुष्टीकरण नीति को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि सपा ने कभी “सबका साथ, सबका विकास” की नीति नहीं अपनाई और हमेशा वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया। उन्होंने यह भी दोहराया कि डीएनए टिप्पणी का उद्देश्य किसी की जाति या वंश को अपमानित करना नहीं था, बल्कि यह सपा की विचारधारा पर निशाना था।

धोनी पर बयान देना हरभजन को पड़ा महंगा, गुस्साए फैंस ने लगाई फटकार

 

Tags: DNA
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

DNA

DNA विवाद की गर्मी फिर बढ़ी: ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दी ‘थीसिस’ पढ़ने की सलाह, उठाए गंभीर सवाल

by Mayank Yadav
May 20, 2025

DNA controversy: उत्तर प्रदेश की सियासत में डीएनए को लेकर छिड़ी बहस अब और तेज़ होती जा रही है। समाजवादी...

विकास दुबे का नाम लेकर Akhilesh Yadav ने किया पलटवार, CM योगी आदित्यनाथ भी करवाएं अपने DNA की जांच

विकास दुबे का नाम लेकर Akhilesh Yadav ने किया पलटवार, CM योगी आदित्यनाथ भी करवाएं अपने DNA की जांच

by Digital Desk
December 5, 2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। मुझे नहीं पता कि वो कितना बायोलॉजी जानते हैं। मैं निवेदन करना चाहता हूं कि वो बार-बार...

लड़की से दरिंदगी करने वाले नवाब सिंह की और बढ़ी मुश्किलें, DNA सैंपल हुआ मैच

लड़की से दरिंदगी करने वाले नवाब सिंह की और बढ़ी मुश्किलें, DNA सैंपल हुआ मैच

by Neel Mani
September 2, 2024

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेप मामले में एक नई बात उजागर हुई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता...

DNA में हुआ खुलासा..बच्चे जुड़वा लेकिन पिता अलग-अलग,19 साल की युवती ने दिया जन्म, विशेषज्ञों ने उठाया राज से पर्दा

by Anu Kadyan
September 9, 2022

पुर्तगाल से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाओगे और कहोगे...

Next Post
Yogi govt

Yogi govt का बड़ा अभियान: महिला ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, होटल-रिसॉर्ट और फार्म हाउसों में होगी चेकिंग

Ayodhya

Ayodhya को मिली आधुनिक पार्किंग: 150 से अधिक कारों की सुविधा, ईवी स्टेशन भी बना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version