Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP Election Result 2024: चुनावी नतीजों से पहले यूपी में हिंसा और दंगे साजिश! पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

Rajni Thakur by Rajni Thakur
June 4, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव
up-election-result-2024-violence-and-riots-conspiracy-in-up-before-election-results-police-made-tight-security-arrangements
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के नतीजे आने से पहले ही प्रदेश में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर हिंसा फैलाने और दंगा करने का आरोप लगाया है, तो वहीं अखिलेश यादव ने भी अपने नेताओं को अलर्ट कर दिया है। जिसको देखते हुए यूपी पुलिस ने अपनी तरफ से सतर्कता बढ़ा दी है।

बता दें कि सोमवार शाम को बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनावी नतीजों से पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सपा राज्य में दंगा और हिंसा फैलाने की साजिश रच रही है। वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों, सांसदों और नेताओं को अलर्ट कर दिया है। ऐसी स्थिति में यूपी पुलिस ने भी अलग-अलग कमिश्नरेट में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

RELATED POSTS

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

November 2, 2025
जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

November 2, 2025

अखिलेश यादव ने कही ये बात

दरअसल, मंगलवार को अखिलेश यादव ने एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं। जिसमें लिखा है कि “हमको मिलकर लानी है सच की एक आज़ादी हम सबके हक की… सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी। आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा। आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है। लोकतंत्र ज़िंदाबाद!”

हमको मिलकर लानी है सच की
एक आज़ादी हम सबके हक़ की

सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी।

आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 4, 2024

वहीं समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मंगलवार को एक पोस्ट किया गया कि सपा के सभी कार्यकर्ता और समर्थक मतगणना केंद्रों (UP Election Result 2024) के चारों तरफ लोकतंत्र की रक्षा के लिए तैनात रहेंगे। जब तक समाजवादी पार्टी के लोकसभा के विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र न मिल जाए।

pic.twitter.com/5E08X61AZE

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 4, 2024

हिंसा की आशंका को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट 

वहीं, यूपी पुलिस ने राज्य में चुनावी माहौल के बीच हिंसा की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर डीजीपी ने पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। पुलिस को काउंटिंग के दौरान सावधान रहने को कहा गया है। साथ ही जनता से अपील की गई है कि मतगणना के दौरान कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था को भंग करने और अराजकता फैलाने की कोशिश न करे। ऐसा करने पर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election Result 2024 Live: देश की राजनीति का सबसे बड़ा दिन, आज होगा तय देश की सत्ता जाएगी किसके हाथ?

Tags: Akhilesh YadavLok Sabha Election ResultSamajwadi PartyUP Election Result 2024UP News
Share197Tweet123Share49
Rajni Thakur

Rajni Thakur

Related Posts

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

by Vinod
November 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी में अभी चुनाव कोसों दूर हैं, लेकिन चुनावी फिजा अभी से दिखनी शुरू हो गई है।...

अखिलेश यादव ने आजम-अफजाल को सौंपी बिहार की कमान, दोनों नेता कुछ ऐसे NDA के विजयी रथ पर लगाएंगे ब्रेक

अखिलेश यादव ने आजम-अफजाल को सौंपी बिहार की कमान, दोनों नेता कुछ ऐसे NDA के विजयी रथ पर लगाएंगे ब्रेक

by Vinod
October 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  एक का पूर्वांचल की राजनीति में दबदबा तो दूसरा रामपुर की सियासत का सुल्तान। एक मूंछ पर...

Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

by Gulshan
October 24, 2025

Home Near Jewar Airport :  ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में अपने सपनों का घर बसाने की चाह रखने वालों...

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

by Vinod
October 23, 2025

कानपुर। मायके में दूर-दूर तक कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं था। पिता छोटे से कारोबारी थे और मां गृहणी।...

Next Post
T20 World Cup 2024 श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के Enrique Norkhia ने रचा इतिहास

T20 World Cup 2024 श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के Enrique Norkhia ने रचा इतिहास

lok-sabha-election-result-after-voting-now-everyones-eyes-are-on-the-election-results-as-well-as-on-those-hot-seats-of-the-country

Lok Sabha Election Result: वाराणसी में PM मोदी पिछड़े, काउंटिंग के बीच क्या है देश की हॉट सीटों का हाल? देखिए रुझान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version