Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: शादी समारोह से वापस लौटते समय NH 730 पर गैंगवार, फायरिंग से मची खलबली…, कई घायल

Anu Kadyan by Anu Kadyan
February 18, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पीलीभीत में शादी समारोह से लौट रहे दो पक्षों के बीच हाईवे पर आपसी रंजिश के चलते जमकर मारपीट के बाद फायरिंग भी हुई। इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। ये घटना थाना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल राजमार्ग 730 की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल बीती रात थाना सेहरा मऊ उत्तरी क्षेत्र ग्राम बारी भुजिया निवासी गुरमुख सिंह, अवतार सिंह, गुड्डू सिंह पूरनपुर मैरिज हॉल से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 730 पर पूर्व प्रधान चेन्नई, सिंह हरदीप सिंह, अमनदीप सिंह हरजीत सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों ने कार सवार लोगों पर हमला कर दिया। यही नहीं उन्होंने फायरिंग भी की। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में आधा दर्जन से ज्याद लोग घायल हो गए।

RELATED POSTS

UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025

चुनावी रंजिश को लेकर चल रही थी अनबन

मामले की सूचन पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में थाना अध्यक्ष पूरनपुर द्वारा दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर गैंगवार, जानलेवा हमला करने और बलवा सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर पिछले कई दिनों से अनबन चली आ रही थी। जो बीती रात मारपीट में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोप- प्रत्यारोप

इस बीच घायल गुरमुख सिंह ने बताया कि वो शादी समारोह से मथना रॉयल किंगडम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एसबीआई बैंक के पास सूरज प्रधान, और चेन्नई सिंह ने दबंग साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं दूसरी पक्ष के घायल हरदीप सिंह का कहना है कि वह अपने बच्चे को लेकर जा रहा था। तभी आपसी रंजिशन गुरमुख सिंह, गुडुडु सिंह ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी व मारपीट करने लगे।

शराब के नशे में थे दोनों पक्ष

वहीं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि बीती रात पूरनपुर क्षेत्र निवासी कुछ लोग माधौटांडा क्षेत्र में शादी से लौटते दो पक्षों में  समय जमकर मारपीट कर फायरिंग की सूचना मिली थी। दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर केस भी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: firingmany injuredmarriage ceremonyNews1IndiaPilibhitUP
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

by Mayank Yadav
September 30, 2025
0

UP Paddy Procurement: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत...

UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

by Mayank Yadav
September 30, 2025
0

UP bank accounts RBI guidelines: उत्तर प्रदेश के बैंकों में वर्षों से निष्क्रिय पड़े करोड़ों खातों और लाखों लॉकरों के...

UP Poster

पोस्टर से पलटवार: योगी-अखिलेश-राहुल आमने-सामने, यूपी में ‘आई लव’ सियासत गरमाई

by Mayank Yadav
September 29, 2025
0

UP poster war: उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर से शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े राजनीतिक पोस्टर वॉर...

UP

UP में भड़का धार्मिक विवाद: ‘आई लव मुहम्मद’ से ‘आई लव सनातन’ तक, अयोध्या और बरेली में बवाल

by Mayank Yadav
September 26, 2025
0

UP religious dispute: उत्तर प्रदेश में धार्मिक नारों और पोस्टरों को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है।...

UP

UP के 5वें सरकारी अस्पताल में अब किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा, प्रयागराज के मरीजों को बड़ी राहत

by Mayank Yadav
September 18, 2025
0

UP Kidney Transplant: उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। अब प्रयागराज के मोतीलाल...

Next Post

पहला 3D टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और खूबियां

Nagaur Murder Case: नागौर में प्रेमी ने किए प्रेमिका के टुकड़े-टुकड़े, ड्रोन की मदद से भी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा कोई सुराग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version