UP: योगी सरकार के 6 साल पूरे होने की खुशी में शानदार जश्न का आयोजन, सीएम योगी ने बताई कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में छह साल पूरे किया है। इस अवसर पर लोकभवन में सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। आज 25 मार्च को उनके दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य सरकार लोकभवन में शानदार जश्न मनाएगी। वहीं सीएम योगी ने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करते ही लगातार 6 साल और 6 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्योंकि यह किसी भी मुख्यमंत्री के लिए राज्य में अब तक की सबसे लंबी अवधि है। बता दें कि 25 मार्च 2022 को सीएम योगी ने शपथ ग्रहण की थी।

सीएम योगी ने तोड़ा संपूर्णानंद का रिकॉर्ड

बता दें कि पहले ये रिकॉर्ड कांग्रेस नेता संपूर्णानंद के नाम था। उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया था। वह 1954 से 1960 तक 5 साल 345 दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्रियों द्वारा जिलों में कई अन्य आयोजिन किए जाएंगे।

सीएम योगी ने पेश की 6 साल की उपलब्धियां

वहीं लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु हो गई है। जिसमें सीएम योगी के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य महासचिव धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद है। सीएम योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियां पेश करेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव  में 255 सीटें जीतकर बीजेपी राज्य में दूसरी बार सत्ता में आई है।

Exit mobile version