Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

यूपी में 1 अप्रैल से बदलेंगे शराब खरीदने के नियम, अब एक ही दुकान से खरीद सकेंगे बियर और अंग्रेजी शराब

उत्तर प्रदेश में अगले सत्र के लिए शराब और भांग की दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी प्रणाली के जरिए किया गया। गुरुवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में इस प्रक्रिया का पहला चरण पूरा किया गया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 7, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Liquor Shops
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Liquor Shops: उत्तर प्रदेश में अगले सत्र के लिए शराब और भांग की दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी प्रणाली के जरिए किया गया। गुरुवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में इस प्रक्रिया का पहला चरण पूरा किया गया। इसमें 25,677 शराब की दुकानों का आवंटन किया गया जो कुल दुकानों का 90% से अधिक है।

नई आबकारी नीति (UP Liquor Shops) के तहत पहली बार कंपोजिट शॉप का आवंटन किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार शराब की दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसके बाद ई-लॉटरी के जरिए दुकानों का निष्पक्ष और पारदर्शी आवंटन किया गया।

RELATED POSTS

No Content Available

शराब और मॉडल शॉप के आंकड़े

इस चरण में देसी मदिरा (UP Liquor Shops) की 15,906 दुकानें, 9,341 कंपोजिट शॉप, 430 मॉडल शॉप और 1,317 भांग की दुकानें शामिल हैं। लखनऊ में हुई ई-लॉटरी में 543 देसी शराब, 400 कंपोजिट शॉप, 56 मॉडल शॉप और 42 भांग की दुकानों का आवंटन किया गया। राज्य सरकार को इस प्रक्रिया से 4,278.80 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस मिलेगी। दूसरे चरण में 146 देसी मदिरा, 21 कंपोजिट शॉप, 142 भांग की दुकानें और 5 मॉडल शॉप का आवंटन किया जाएगा।

यह भी पढ़े: एक कमरा.. 2 महीना और 4 दरिंदे, 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार और 1 फरार

यूपी में शराब बिक्री से बंपर राजस्व

उत्तर प्रदेश में पिछले साल शराब की बिक्री से 43,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इस बार सरकार का लक्ष्य 50,000 करोड़ रुपये का है। उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आबकारी राजस्व 4,217 रुपये है, लेकिन कुल राजस्व 5,000 करोड़ के करीब ही है। ई-लॉटरी एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिससे ठेके के लाइसेंस का पारदर्शी आवंटन किया जाता है।

आवेदकों को अधिकतम दो दुकानों का आवंटन किया जाता है, जो एक ही जिले या अलग-अलग जिलों में हो सकती हैं। अगर उत्तराखंड के आबकारी राजस्व की तुलना यूपी से की जाए तो राज्य सरकार का लक्ष्य एक लाख करोड़ रुपये होना चाहिए हालांकि मौजूदा लक्ष्य 50,000 करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार इस दिशा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Tags: UP Liquor Shops
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Women’s Day 2025: महिला दिवस पर पार्टनर को क्या दें खास उपहार? यहां जानें 10 अनोखे तोहफे जो बनाएगें इस दिन को बेहद यादगार

Women's Day 2025: महिला दिवस पर पार्टनर को क्या दें खास उपहार? यहां जानें 10 अनोखे तोहफे जो बनाएगें इस दिन को बेहद यादगार

Sambhal

'ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे...', संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version