UP Lok Sabha Election 2024 : आज यूपी में है तीसरे चरण का चुनाव, जानें कितनी सीटों पर खड़े हैं कितने उम्मीदवार ?

UP Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024 : आज यानी 7 मई 2024 की तारीख को पूरे भारत में लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान है। ऐसे में अगर विशेषकर यूपी की बात की जाए तो यूपी में 7 मई को तीसरे चरण में 10 लोकसभा (UP Lok Sabha Election 202) सीटों पर वोटिंग होनी है। आपको बता दें कि इस बार मतदान के लिए यूपी की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोज़ाबाद, के साथ मैनपुरी, एटा के साथ बदांयू, आंवला और बरेली शामिल हैं।

इस बार यूपी की ये सीटें हैं बेहद खास

मैनपुरी लोकसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डिंपल यादव और बदायूं से आदित्य यादव उम्मीदवार हैं, जो अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के बेटे हैं। फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अक्षय यादव, जो प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे हैं, भी मैदान में हैं। वहीं आगरा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मैदान में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हाथरस से बीजेपी ने राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मिकी को उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को और बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को भी मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें : ED के बाद NIA ने केजरीवाल को घेरा, LG ने की मामले में जांच की सिफारिश

फ़तेहपुर सीकरी में बीजेपी ने राजकुमार चाहर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि यहां कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। गौर किया जाए तो तीसरे चरण के चुनाव में प्रचार की समय अधिक था, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार मैदान में प्रचार किया। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह भी कई स्थानों पर प्रचार करते नजर आए। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, और राहुल गांधी भी उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर प्रचार करने गए।

 

यूपी के तीसरे चरण में इन उम्मीदवारों पर रहेगी खास नज़र

क्रम. स. लोकसभा सीट NDA INDI ALLIANCE BSP
1. संभल परमेश्वर लाल सैनी जियाउर्रहमान बर्क शोकत अली
2. हाथरस अनूप वाल्मीकि जसवीर बाल्मीकि हेमबाबू धनगर
3. आगरा एसपी सिंह बघेल सुरेश चंद कदम पूजा अमराही
4. फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर रामनाथ सिकरवार रामनिवास शर्मा
5. फिरोज़ाबाद विश्वदीप सिंह अक्षय यादव सत्येंद्र जैन सोली
6. मैनपुरी जयवीर सिंह डिंपल यादव शिव प्रसाद यादव
7. एटा राजवीर सिंह देवेश शाक्य मोहम्मद इरफान
8. बदायूं दुर्विजय सिंह शाक्य आदित्य यादव हाजी मुस्लिम खां
9. आंवला धर्मेंद्र कश्यप नीरज मौर्य आबिद अली
10. बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार प्रवीण सिंह एरन छोटे लाल गंगवार

तो इस बार का ये चजुनावी रण बेहद कास रहने वाला है संभल, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, मैनपुरी, और आंवला जैसी कई सीटों पर एनडीए, इंडिया गठबंधन, और बसपा के बीच त्रिकोणिय संघर्ष देखने को मिल रहा है। हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, एटा, और बदायूँ जैसे अन्य क्षेत्रों में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य टक्कर है। विशेष रूप से, मैनपुरी, बदायूँ, और फिरोजाबाद में भी देखने में आ रहा है कि यहाँ भी रोचक और तनावपूर्ण चुनावी जंग चल रही है।

Exit mobile version