• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 27, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP में दो साल तक नहीं बनेंगे नए निकाय, पंचायत चुनाव और जनगणना बने रोड़ा

उत्तर प्रदेश में अगले दो साल तक नए शहरी निकायों का गठन या विस्तार नहीं हो सकेगा। पंचायत चुनाव और जनगणना की वजह से यह प्रक्रिया रुकी रहेगी। अब नए निकाय 2027 की दूसरी छमाही में ही बन सकेंगे।

by Mayank Yadav
July 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
UP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों तक नए शहरी निकायों का गठन या विस्तार नहीं हो सकेगा। इसकी प्रमुख वजह UP पंचायत चुनावों के लिए ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की चल रही प्रक्रिया और आगामी जनगणना है। 31 दिसंबर 2025 के बाद जनगणना का कार्य प्रारंभ होगा, जिसके चलते किसी भी नई प्रशासनिक इकाई के गठन पर रोक लग जाएगी। यह स्थिति मार्च 2027 तक बनी रहेगी। साथ ही 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू होगी। इस कारण शहरी निकायों के गठन की संभावनाएं अब 2027 की दूसरी छमाही में ही नजर आ रही हैं। इससे पहले प्रदेश में वर्ष 2019 में अंतिम बार व्यापक निकाय विस्तार हुआ था।

पंचायत चुनावों के चलते रुकी प्रक्रिया

UP में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं, जिसके लिए ग्राम पंचायतों के परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीते पांच वर्षों में शहरी निकायों का काफी विस्तार हुआ है, जिसमें कई ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगमों में शामिल किया गया। अब इन क्षेत्रों को पंचायत व्यवस्था से अलग करने और शेष क्षेत्रों का पुनर्गठन करने की आवश्यकता है। इसी कारण नए शहरी निकायों के गठन की प्रक्रिया पहले ही रोक दी गई है।

Related posts

Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025

जनगणना के नियम बने अड़चन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 में होने वाली जनगणना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 31 दिसंबर 2025 के बाद किसी भी नई प्रशासनिक इकाई का गठन नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध 1 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। वर्ष 2027 में UP विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। इन परिस्थितियों के चलते नए शहरी निकायों के गठन की संभावनाएं अब 2027 के मई-जून के बाद ही बनेंगी।

2019 में तेजी से हुए थे निकाय विस्तार

पिछली बार जब जनगणना की तैयारी हो रही थी, तब दिसंबर 2019 में प्रदेश सरकार ने रिकॉर्ड 99 अधिसूचनाएं जारी की थीं, जिनमें नगर निगमों का बड़े पैमाने पर विस्तार किया गया था। प्रयागराज नगर निगम में 202 गांव और लखनऊ नगर निगम में 88 गांव शामिल किए गए थे। हालांकि, कोविड महामारी के चलते जनगणना प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी, जो अब 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

पहले होगी प्रशासनिक मैपिंग

जनगणना से पहले 1 जनवरी से प्रशासनिक मैपिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 2009 और 2025 के बीच हुए भौगोलिक व प्रशासनिक बदलावों को दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे क्षेत्रों को सेंसस टाउन का दर्जा मिलेगा, जहां 5000 से अधिक आबादी है और 75% लोग गैर-कृषि कार्यों में संलग्न हैं। इसके अलावा विशेष सुरक्षा वाले क्षेत्रों को ‘स्पेशल चार्ज’ के रूप में चिन्हित किया जाएगा।

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी के छह मंडलों में खुलेंगे नए आयुष महाविद्यालय

Tags: UP
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Delhi समेत देशभर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 6 दिन IMD का यलो वार्निंग, जानिए राज्यों का हाल

Next Post

Overeating Shows: खाने के शोज़ से क्यों परेशान है चीन सरकार,फूड चैलेंज वीडियो पर रोक की चेतावनी

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
China warns against overeating videos

Overeating Shows: खाने के शोज़ से क्यों परेशान है चीन सरकार,फूड चैलेंज वीडियो पर रोक की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version