Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

UP Politics: सपा के दो बागी विधायक पहुंचे बीजेपी मुख्यालय, दे सकते है इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा के 6 विधायकों ने भाजपा के उम्मीदवार को वोट दिया था। इनमें से दो बागी विधायक अब भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 10, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP Politics
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ भी मौजूद थे। राकेश प्रताप सिंह अमेठी के गौरीगंज और अभय सिंह गोसाईगंज से विधायक हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों विधायक भाजपा नेता सुनील बंसल से मिलने गए थे।

यह भी पढ़े: वन विभाग को भेड़ियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, पांचवा भेड़िया सुबह 6 बजे पकड़ा गया

RELATED POSTS

UP Politics

UP Politics: सपा 2027 में सिर्फ जीतने वालों को देगी टिकट, इन नेताओं की उड़ सकती है कुर्सी!

September 15, 2025
UP Politics

रामजीलाल सुमन मामले में मायावती ने सपा को घेरा, गेस्ट हाउस कांड की दिलाई याद

March 28, 2025

इस मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा के बागी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो 10 सीटों के उपचुनाव के साथ यहां भी उपचुनाव हो सकता है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के समय सपा के सात विधायक बागी हो गए थे। अब तक सपा ने इन विधायकों के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को कोई पत्र नहीं भेजा है।

पहले सपा के 7 विधायकों ने की थी बगावत 

राज्यसभा चुनाव (UP Politics) के दौरान सपा के सात विधायकों ने बगावत की थी, लेकिन अब तक सपा ने उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को कोई पत्र नहीं भेजा है। ऐसा माना जा रहा है कि सपा फिलहाल बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने का इरादा नहीं रखती है, और अभी तक दल बदल कानून के तहत कोई पत्र नहीं लिखा गया है।

राज्यसभा चुनाव में मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था, जिसके परिणामस्वरूप बीजेपी के 8 उम्मीदवार जीते, जबकि सपा के केवल 2 उम्मीदवार जीत सके।

बागियों पर अखिलेश ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने विधायकों की बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कुछ लोग दबाव में, तो कुछ लोग सम्मान की तलाश में पार्टी छोड़कर गए हैं। बिना नाम लिए उन्होंने इशारा किया था कि किसके घर से हथियार बरामद हुए और उनके किससे संबंध थे, यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग डर के कारण गए हैं, जबकि कुछ को चुनावी आश्वासन की उम्मीद थी। अखिलेश ने यह भी कहा कि समय बताएगा कि किसे क्या लाभ मिला।

Tags: UP Politics
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Politics

UP Politics: सपा 2027 में सिर्फ जीतने वालों को देगी टिकट, इन नेताओं की उड़ सकती है कुर्सी!

by Mayank Yadav
September 15, 2025
0

UP Politics News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा...

UP Politics

रामजीलाल सुमन मामले में मायावती ने सपा को घेरा, गेस्ट हाउस कांड की दिलाई याद

by Akhand Pratap Singh
March 28, 2025
0

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज में गायों और गौशालाओं को लेकर दिए गए विवादित...

UP Politics

‘इन्हें दुर्गंध पसंद है..इसलिए बना रहे गौशाला’ अखिलेश यादव के बयान पर गौसेवकों ने दी मानसिक इलाज कराने की सलाह

by Akhand Pratap Singh
March 27, 2025
0

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के गायों और गौशालाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान...

UP politics

कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष सूची में PDA दांव.. बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें, 2027 के चुनाव में कितना असर?

by Akhand Pratap Singh
March 21, 2025
0

UP politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है जिसमें...

UP Politics

आकाश आनंद के निष्कासन के बाद बसपाई युवाओं का क्या होगा फैसला?

by Akhand Pratap Singh
March 4, 2025
0

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। पार्टी प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को न...

Next Post
Haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उतारे 2 मुस्लिम उम्मीदवार, जानें कौन कहां से है उम्मीदवार

Kanpur

Kanpur: कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश, ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर..आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version