Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Vidhan Sabha का मॉनसून सत्र आज से, छह अहम अध्‍यादेश और विजन डॉक्यूमेंट 2047 मुख्य एजेंडे में

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, 13 अगस्त को ‘विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे चर्चा होगी। छह अहम अध्यादेश पेश होंगे, पक्ष-विपक्ष ने सकारात्मक बहस और ठोस मुद्दों पर चर्चा का भरोसा जताया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Vidhan Sabha
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Vidhan Sabha Monsoon Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है, जिसमें विकास योजनाओं और विधायी प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा होगी। इस बार का सत्र कई मायनों में खास है, क्योंकि 13 अगस्त सुबह 11 बजे से ‘विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर लगातार 24 घंटे की चर्चा आयोजित की जाएगी। सरकार इस दौरान विभिन्न विभागों की उपलब्धियां और भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करेगी, जबकि विपक्ष सुझाव और सवाल रखेगा। रविवार को सर्वदलीय बैठक में UP Vidhan Sabha अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सकारात्मक और तथ्यपरक माहौल में चर्चा का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता पक्ष के सदस्यों को विपक्ष के सवालों का ठोस और तथ्यों से भरा जवाब देने की सलाह दी।

विजन डॉक्यूमेंट पर विशेष चर्चा

मुख्यमंत्री योगी ने विजन डॉक्यूमेंट को किसी पार्टी का एजेंडा नहीं, बल्कि पूरे राज्य के विकास की दिशा बताया। उन्होंने कहा कि इसे तीन महीने में अंतिम रूप दिया जाएगा और प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। इस दस्तावेज़ में 1950 से अब तक प्रदेश की यात्रा और विकास संबंधी आंकड़े शामिल किए गए हैं, जो चर्चा के दौरान उपयोगी होंगे।

RELATED POSTS

UP Assembly

UP Vidha Sabha Session Live: मॉनसून सत्र आज से, छह अहम अध्‍यादेशों और विजन डॉक्यूमेंट पर होगी ऐतिहासिक चर्चा

August 11, 2025
UP Vidhan Sabha

UP Vidhan Sabha: राजा भैया समेत सपा के कई विधायकों ने विधानसभा में छुए सीएम योगी के पैर, Video Viral

July 29, 2024

सदन में पेश होने वाले छह अध्यादेश

सत्र के दौरान छह महत्वपूर्ण अध्यादेश पटल पर रखे जाएंगे —

  1. उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश, 2025 – वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन और संरक्षण के लिए न्यास की स्थापना।
  2. उत्तर प्रदेश निरसन अध्यादेश, 2025 – अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त करने की प्रक्रिया।
  3. उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (संशोधन) अध्यादेश, 2025 – भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए संशोधन।
  4. उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2025 – निजी विश्वविद्यालयों के नियमन में सुधार।
  5. द्वितीय संशोधन अध्यादेश, 2025 – उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
  6. उत्तर प्रदेश GST (संशोधन) अध्यादेश, 2025 – कर व्यवस्था में आवश्यक बदलाव।

विपक्ष की मांग और सरकार का रुख

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि 403 विधायकों के सुझाव 24 घंटे में लेना संभव नहीं है, इसलिए सत्र की अवधि 16 अगस्त के बाद भी बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चिंता जताई।

सकारात्मक माहौल की अपील

सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने UP Vidhan Sabha सदन की कार्यवाही को मर्यादित और निर्बाध रखने पर सहमति जताई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक विकास और कल्याण के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करें। मुख्यमंत्री योगी ने खासकर शिक्षा, किसानों, खाद और बिजली जैसे मुद्दों पर विपक्ष के सवालों के जवाब तैयार रखने पर जोर दिया और कहा कि रचनात्मक बहस से लोकतंत्र में जनता का विश्वास बढ़ता है।

UP Vidha Sabha Session Live: मॉनसून सत्र आज से, छह अहम अध्‍यादेशों और विजन डॉक्यूमेंट पर होगी ऐतिहासिक चर्चा

Tags: UP Vidhan Sabha
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Assembly

UP Vidha Sabha Session Live: मॉनसून सत्र आज से, छह अहम अध्‍यादेशों और विजन डॉक्यूमेंट पर होगी ऐतिहासिक चर्चा

by Mayank Yadav
August 11, 2025

UP Vidha Sabha Session Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है और इस बार...

UP Vidhan Sabha

UP Vidhan Sabha: राजा भैया समेत सपा के कई विधायकों ने विधानसभा में छुए सीएम योगी के पैर, Video Viral

by Akhand Pratap Singh
July 29, 2024

UP Vidhan Sabha: विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका है। जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा पहुंचे,...

CM Yogi Photo

UP: विधानसभा में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, काशी-मथुरा को लेकर किया बड़ा दावा

by Saurabh Chaturvedi
February 7, 2024

लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री योगी ने काशी-मथुरा को लेकर...

Next Post
Gorakhpur

सावन खत्म, मछली को लेकर मचा बवाल: Gorakhpur हाईवे पर WWE स्टाइल कपड़ाफाड़ मारपीट का Video वायरल

Dr. Abhishek Verma

हमारा इतिहास, हमारी जीवंत आत्मा, भारतीय संगीत एवं कला : डॉ. अभिषेक वर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version